न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » कार्यवाही » “लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 लाख की फिरौती मांगकर हत्या की साजिश रच रहे बदमाशों पर कसा शिकंजा, अवैध असलहों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार — सतर्कता से टली बड़ी वारदात!”

“लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 लाख की फिरौती मांगकर हत्या की साजिश रच रहे बदमाशों पर कसा शिकंजा, अवैध असलहों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार — सतर्कता से टली बड़ी वारदात!”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक गंभीर आपराधिक साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया। पुलिस टीम की सक्रियता से 03 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया है कि प्रवीण कुमार पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम हबीबपुर कुड़ी, लक्सर हरिद्वार द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात मोबाइल नंबर से उनसे ₹10 लाख की फिरौती की मांग की गई तथा रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कुछ लोग काफी दिन से उसके आस पास घूम रहे थे

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना चौकी प्रभारी रायसी उपनिरीक्षक अजय कुमार को सौंपी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान रायसी क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को आते देखा गया।

पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने भागने का प्रयास किया,। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को अवैध असलहों सहित मौके पर दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ ठाकुर ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी आशिफ के माध्यम से वादी प्रवीण से ₹10 लाख की फिरौती की मांग करवाई थी।

फिरौती न मिलने पर तीनों आरोपी मिलकर वादी की हत्या करने की योजना बनाकर क्षेत्र में पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पहले ही पकड़ लिए गए।

ALSO READ  "मंगलौर में खनन माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा! अंधेरे में छोड़े ट्रैक्टर, चार वाहन सीज — खनन माफिया फरार"

तीनों आरोपी मुकदमा संख्या 364/26 से संबंधित पाए गए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद आरोपित विकास उर्फ ठाकुर पुत्र मदन निवासी ग्राम हबीबपुर कुड़ी, रायसी लक्सर,आशिफ पुत्र नजाकत निवासी समीपुर, जिला बिजनौर व मुराद अली पुत्र मोनिस अहमद निवासी ग्राम हबीबपुर कुड़ी, रायसी लक्सर का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033