न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » ऐलान » “पुरानी पेंशन की जंग तेज: हरिद्वार में कर्मचारियों का बिगुल, 21 अप्रैल को बाइक रैली से गरजेगा आंदोलन—‘जब नेताओं की पेंशन कायम, तो हमारी क्यों बंद?’”

“पुरानी पेंशन की जंग तेज: हरिद्वार में कर्मचारियों का बिगुल, 21 अप्रैल को बाइक रैली से गरजेगा आंदोलन—‘जब नेताओं की पेंशन कायम, तो हमारी क्यों बंद?’”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करते हुए मंगलवार 21 अप्रैल को ज्वालापुर पुल जटवाड़ा से डीएम कार्यालय रोशनाबाद तक बाइक रैली निकालने का ऐलान किया है।

प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2004 में पुरानी पेंशन योजना समाप्त कर दी गयी थी।

इसके बाद न्यू पेंशन स्कीम और वर्ष 2023 में यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू की गयी। लेकिन दोनों पेंशन योजना बाजार की अनिश्चितताओं पर निर्भर हैं। जिससे कर्मचारी वर्ग को कोई लाभ नहीं है।

कर्मचारियों के हितों को देखते हुए सरकार को पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए। जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण आर्थिक सवाल है।

रिटायरमेंट के बाद पेंशन ही कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा और जीवन यापन का आधार है। इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन निश्चित होनी चाहिए। नई पेंशन योजना ओर यूनिफाइड पेंशन योजना में कर्मचारियों के हित सुरक्षित नहीं है।

दोनों योजनाओं में पेंशन की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा एवं स्थिरता की कमी है। इसलिए लाखों कर्मचारियों के हितों को देखते हुए सरकार को पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए।

प्रांतीय सचिव डा.शिवा अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल, केरल, हिमाचल और राजस्थान आदि राज्यों की तर्ज पर पुरानी पेंशन बहाल की जाए। जिससे रिटायर कर्मचारी सुरक्षित रूप से अपना जीवन यापन कर सकें।

उन्होंने कहा कि लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों के अधिकार व सम्मानजनक सुरक्षित भविष्य के लिए 21 अप्रैल को विशाल बाइक रैली के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

ALSO READ  ‘धर्मरक्षक धामी’ मंच से सीएम का बड़ा ऐलान: अवैध कब्जों पर प्रहार, शिक्षा में सख्ती और देवभूमि की अस्मिता की रक्षा का संकल्प

प्रैसवार्ता में दीपक चौहान, सदाशिव भास्कर, मनोज बरछीवाल, अश्वनी चौहान, खेमानंद, चंद्रकांत बिष्ट, सुमित चौहान, डा.शिवा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 1
Users Today : 231
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 1
Users Today : 231
Users Yesterday : 861