न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » एक्शन » “नई समय सारिणी से बच्चों पर असर और जनगणना ड्यूटी से चरमराई पढ़ाई: शिक्षकों की जोरदार पैरवी पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का बड़ा एक्शन, 50% शिक्षकों को ही ड्यूटी—बाकी संभालेंगे स्कूल”

“नई समय सारिणी से बच्चों पर असर और जनगणना ड्यूटी से चरमराई पढ़ाई: शिक्षकों की जोरदार पैरवी पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का बड़ा एक्शन, 50% शिक्षकों को ही ड्यूटी—बाकी संभालेंगे स्कूल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज शिक्षक महासंघ, जनपद हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी से भेंट कर नवीन समय सारिणी एवं जनगणना ड्यूटी से संबंधित गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

महासंघ ने मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में लागू नई समय सारिणी छोटे-छोटे बच्चों के लिए व्यवहारिक एवं बाल मनोविज्ञान के अनुकूल नहीं है।

वहीं दूसरी ओर, जनगणना कार्य में शिक्षकों की अत्यधिक एवं असंतुलित ड्यूटी के कारण विद्यालयों का नियमित संचालन, पठन-पाठन एवं प्रवेश प्रक्रिया गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। महासंघ द्वारा स्पष्ट मांग रखी गई कि

या तो पूर्ववत समय सारिणी लागू की जाए अथवा राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सभी अनुशंसाओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जनगणना कार्य में शिक्षकों पर एकतरफा बोझ डालने के स्थान पर अन्य विभागों के कार्मिकों की भी समान सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

मंत्री ने विषय की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर ही जनपद हरिद्वार के जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालय से केवल 50 प्रतिशत शिक्षकों की ही जनगणना ड्यूटी लगाई जाए शेष 50 प्रतिशत शिक्षक विद्यालयों में रहकर शैक्षणिक कार्य को सुचारु रूप से संचालित करें

महासंघ ने इस त्वरित एवं सकारात्मक हस्तक्षेप के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि समय सारिणी के विषय में भी छात्रहित एवं शिक्षाहिता में शीघ्र ही न्यायसंगत निर्णय लिया जाएगा।

महासंघ ने स्पष्ट किया कि शिक्षक वर्ग राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक दायित्व के लिए सदैव तत्पर है, किन्तु शिक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।मुख्य मांग में यह रखा की विद्यालयों का समय पूर्व की भांति यथावत रखा जाए और नहीं तो राष्ट्रीय शिक्षा नीति पूरी तरीके से लागू की जाए जिसमें दो शनिवार छुट्टी है

ALSO READ  “देवभूमि में नशे पर महायुद्ध! दून प्रशासन का महा अभियान शुरू — कॉलेजों में ड्रग्स टेस्टिंग, हेल्पलाइन लॉन्च, और नशा माफियाओं पर ऑन-द-स्पॉट एक्शन की तैयारी”

और दो शनिवार हाफ डे है इसके अलावा जनगणना में लगे शिक्षकों को पूरी तरह विद्यालय से कार्य मुक्त किया जाए इस संबंध में भी मान्य कैबिनेट मंत्री ने ही तत्काल जिलाधिकारी जी को फोन किया और जिलाधिकारी जी ने आश्वासन दिया कि मैं इस संबंध आवश्यक कार्यवाही करूंगा।

शिक्षक महासंघ जनपद हरिद्वार उत्तराखंड के प्रतिनिधि मंडल में लोकेश कुमार जिला अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ पवन सैनी जिला अध्यक्ष राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ राजेश सैनी जिला अध्यक्ष उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ अश्विनी चौहान जिला अध्यक्ष उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ विवेक सैनी जिला मंत्री राजकीय शिक्षक संघ कीरत पाल सिंह जिला मंत्री राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जितेंद्र सिंह जिला मंत्री उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ हेमेंद्र चौहान जिला महामंत्री उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अन्य

अखिलेश मेठाणी जी कृष्णानंद जोशी गगनवीर सिंह दीपक कुमार जितेंद्र सिंह महेश कुमार प्रदीप सिखोला अनिल चमोली अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ भगवानपुर मुकेश चौहान राजेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज , कामिनी शर्मा,कंचन, ममता सिंह, डॉक्टर मुक्ता कौशिक सुशील चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर राजकीय शिक्षक संघ पवन कुमार डॉक्टर एमपी सिंह सुमित कुमार सारस्वत राजू श्री पंकज कुमार शर्मा,गगनवीर तोमर,मनोज कुमार, अखिलेश मैठाणी, आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 2
Users Today : 272
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 2
Users Today : 272
Users Yesterday : 861