न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » शुभारंभ » “डिजिटल जनगणना 2027 का बिगुल: शिवालिक नगर में ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ की शानदार शुरुआत, खुद फॉर्म भरकर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया शुभारंभ”

“डिजिटल जनगणना 2027 का बिगुल: शिवालिक नगर में ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ की शानदार शुरुआत, खुद फॉर्म भरकर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया शुभारंभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)शिवालिक नगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण आवास गणना (Self Enumeration) कार्य का शुभारंभ नगर के प्रथम नागरिक एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा स्वयं गणना प्रपत्र भरकर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के प्रति जागरूक करते हुए अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा जी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पहली बार जनगणना प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल स्वरूप प्रदान किया गया है।यह पहल न केवल पारदर्शिता को बढ़ावा देगी, बल्कि आम नागरिकों के लिए प्रक्रिया को सरल, सुलभ एवं समयबद्ध भी बनाएगी।उन्होंने बताया कि अब नागरिक https://se.census.gov.in/⁠ पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया में त्रुटियों की संभावना भी कम होगी।नगर पालिका अध्यक्ष ने समस्त नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार होती है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी इसी आंकड़ों के आधार पर निर्धारित किया जाता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का इसमें सहभागी होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण दायित्व है। सभी नागरिकों को चाहिए कि वे स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि हमारा नगर, जनपद एवं प्रदेश विकास की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ सके।

ALSO READ  "सेवा, समर्पण और संकल्प का उत्सव: हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत का जन्मदिन बना ‘सेवा दिवस’, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, महापौर किरण जैसल ने किया शुभारंभ"

इस अवसर पर चार्ज जनगणना अधिकारी तारिक ख़ान, ज़िला जनगणना कोडिनेटर अमीर आलम, सहायक जनगणना रजत मित्तल उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 7 1
Users Today : 868
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 7 1
Users Today : 868
Users Yesterday : 728