न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » जिम्मेदारी » “युवा जोश की गूंज से गूंजा हरिद्वार! लक्सर के तरुण सैनी बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, जीत के बाद हरिद्वार से देहरादून तक जश्न और आतिशबाजी का माहौल”

“युवा जोश की गूंज से गूंजा हरिद्वार! लक्सर के तरुण सैनी बने युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, जीत के बाद हरिद्वार से देहरादून तक जश्न और आतिशबाजी का माहौल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिनमें युवा नेताओं ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जीत दर्ज की है। इसी क्रम में हरिद्वार जनपद के लक्सर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े युवा नेता तरुण सैनी ने प्रदेश महासचिव पद पर शानदार जीत हासिल की है।

तरुण सैनी की इस जीत को संगठन में उभरते युवा नेतृत्व की मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के व्यापक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए उन्होंने युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया, जिसका लाभ उन्हें इस चुनाव में मिला।परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। हरिद्वार और देहरादून समेत विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। उनके समर्थकों का कहना है कि तरुण सैनी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह जीत युवा कांग्रेस में बदलाव और नए नेतृत्व के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत है। वहीं, तरुण सैनी ने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं के समर्थन और संगठन की नीतियों को दिया है।

ALSO READ  "पिरान कलियर कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव! परवेज मलिक बने नगर कांग्रेस अध्यक्ष, गणेश गोदियाल ने सौंपी अहम जिम्मेदारी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 3
Users Today : 20
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 3
Users Today : 20
Users Yesterday : 728