(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय पृष्ठभूमि के 5-6 बड़े नेताओं के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, इनमें पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और चुनावी समीकरण साधने के लिए यह रणनीतिक कदम उठाया जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर यह शामिलीकरण होता है, तो राज्य की सियासत में नए समीकरण बन सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी नेता की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे सस्पेंस बरकरार है।
Post Views: 9






































Users Today : 341
Users Yesterday : 398
