न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी विकास को विज्ञान की नई उड़ान! CM धामी ने जारी की ‘विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026’, GEP से खुलेगा प्राकृतिक संपदा की असली कीमत का रास्ता BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी
Home » अभियान » “विश्व जल दिवस–2026 पर हरिद्वार में जागरूकता का महाअभियान—स्वच्छता योद्धाओं का भव्य सम्मान, महिलाओं-युवाओं ने जल संरक्षण का लिया ऐतिहासिक संकल्प, समाज में बदलाव की गूंज!”

“विश्व जल दिवस–2026 पर हरिद्वार में जागरूकता का महाअभियान—स्वच्छता योद्धाओं का भव्य सम्मान, महिलाओं-युवाओं ने जल संरक्षण का लिया ऐतिहासिक संकल्प, समाज में बदलाव की गूंज!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। विश्व जल दिवस–2026 के अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन सभागार में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य जल संरक्षण, स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर शिवालिक नगर वार्ड में सक्रिय मोहल्ला समितियों की महिलाओं, स्वच्छता कार्य में जुटे स्वच्छ दूतों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के महत्व, जल के विवेकपूर्ण उपयोग और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में शिवालिक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, जनपद के स्वच्छता नोडल अधिकारी तथा ‘स्वजल’ परियोजना के अधिकारी चन्द्रकान्तमणी त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जल संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा स्वच्छता और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक सहभागिता और जन-जागरूकता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा जल संरक्षण और स्वच्छता को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

ALSO READ  “नशा मुक्त भारत का महा अभियान: 07 दिसंबर को हरिद्वार में लगेगा बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर, शीर्ष अधिकारियों की तैयारियों को मिली रफ्तार!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 6 0 1
Users Today : 418
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 6 0 1
Users Today : 418
Users Yesterday : 1573