न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 13 साल से अधर में ROB निर्माण! जनता का फूटा गुस्सा, 30 नवंबर तक काम शुरू नहीं हुआ तो 10 दिसंबर से रेल चक्का जाम की चेतावनी BIG BREAKING:: पक्षियों की गायन कला पर हरिद्वार के वैज्ञानिक का बड़ा शोध, अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में गूंजे भारतीय पक्षियों के सुर! BIG BREAKING:: 61 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को बाबा रामदेव का सलाम, अमर सिंह राठौड़ के मंचन में पहुंचे योग गुरु, कलाकारों का बढ़ाया उत्साह! BIG BREAKING:: देहरादून में ठंड से निपटने का मेगा प्लान तैयार! DM आशीष चौहान का सख्त फरमान—अलाव, कंबल, रैन बसेरे से लेकर बर्फबारी तक हर मोर्चे पर रहें अधिकारी अलर्ट BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 24 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार, घर से जेवर और दुकान से तेल की पेटियां चोरी करने का खुलासा BIG BREAKING:: गौमाता के संरक्षण को धामी सरकार की बड़ी पहल, हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का भव्य लोकार्पण, गौसेवा को मिलेगा नया आयाम!
Home » सख्त » “सड़क पर सुरक्षा ही असली समझदारी!” हरिद्वार में ‘सुरक्षित साथी’ कार्यक्रम में गरजे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा — बोले, जागरूकता से ही रुकेगी हर दुर्घटना, गिग वर्कर्स की सुरक्षा पर सरकार सख्त!”

“सड़क पर सुरक्षा ही असली समझदारी!” हरिद्वार में ‘सुरक्षित साथी’ कार्यक्रम में गरजे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा — बोले, जागरूकता से ही रुकेगी हर दुर्घटना, गिग वर्कर्स की सुरक्षा पर सरकार सख्त!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड के परिवहन एवं मुख्य कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने आज हरिद्वार में आयोजित ‘सुरक्षित साथी’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन गिग वर्कर्स (डिलीवरी पार्टनर्स) और विभागीय अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर सार्थक चर्चा करने के लिए किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि, “परिवहन विभाग द्वारा आयोजित ‘सुरक्षित साथी’ पहल हमारे उन कर्मठ डिलीवरी पार्टनर्स के जीवन को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी, जो दिन-रात सड़कों पर सेवाएं देते हैं। जागरूकता ही वह सबसे सशक्त माध्यम है जिससे हम सड़क दुर्घटनाओं को शून्य पर ला सकते हैं।”उन्होंने आगे कहा कि सरकार गिग वर्कर्स के कल्याण और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के नियमों को और अधिक सरल और सुलभ बनाया जाए ताकि हर कामगार सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुँच सके।अंत में, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी प्रतिभागियों को बेहतर कल और सुरक्षित भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।

ALSO READ  "NEET-2026 पर हरिद्वार में हाई अलर्ट: डॉग स्क्वॉड, मेटल डिटेक्टर और कड़ी निगरानी के बीच सख्ती से हुई परीक्षा, नकल पर जीरो टॉलरेंस!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 1 0 0
Users Today : 674
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 8 1 0 0
Users Today : 674
Users Yesterday : 844