न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्राम प्रधान नीरज चौहान के चाचा अशोक चौहान का निधन, दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार BIG BREAKING:: हिमालयी विकास को विज्ञान की नई उड़ान! CM धामी ने जारी की ‘विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026’, GEP से खुलेगा प्राकृतिक संपदा की असली कीमत का रास्ता BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा
Home » हंगामा » “BSF कमांडो धन प्रकाश की संदिग्ध मौत पर रुड़की में बवाल—पोस्टमार्टम के दौरान फूटा गुस्सा, डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी और अस्पताल सील करने की उठी जोरदार मांग!”

“BSF कमांडो धन प्रकाश की संदिग्ध मौत पर रुड़की में बवाल—पोस्टमार्टम के दौरान फूटा गुस्सा, डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी और अस्पताल सील करने की उठी जोरदार मांग!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। बीएसएफ कमांडो धन प्रकाश की मौत के बाद सोमवार को रुड़की सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। इस दौरान दलित समाज के लोगों और परिजनों ने निजी अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया। बीते रोज सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद कमांडो धन प्रकाश को गौशाला तिराहा स्थित जगन्नाथ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि उनके पैर में फ्रैक्चर था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और दलित समाज के लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।सोमवार को पोस्टमार्टम के दौरान दलित नेता योगेश कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग सिविल अस्पताल पहुंचे और जगन्नाथ हॉस्पिटल के चिकित्सकों की गिरफ्तारी व अस्पताल को सील करने की मांग पर अड़ गए। स्थिति तनावपूर्ण होती देख एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।इस दौरान एसपी देहात और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर डटे रहे।

अंततः पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन और समाज के लोग कमांडो का शव लेकर वहां से रवाना हो गए।

वहीं, कमांडो के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जगन्नाथ हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. पारित अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

ALSO READ  सीमा पर सर्जिकल प्रहार: भारतीय सेना ने पाकिस्तान के लॉन्च पैड्स और एयरबेस तबाह किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 7 3 4
Users Today : 551
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 7 3 4
Users Today : 551
Users Yesterday : 1573