न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में बारिश का कहर! गंगा ने पार किया चेतावनी निशान, 293 मीटर पर पहुंचा जलस्तर—प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: 2047 के विजन पर हरिद्वार में मंथन, विकास की रफ्तार बढ़ाने को विभागों को मिला रोडमैप BIG BREAKING:: धामी आज दिल्ली में, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात; राज्यसभा सीट पर भी होगी चर्चा BIG BREAKING:: ग्राम प्रधान नीरज चौहान के चाचा अशोक चौहान का निधन, दोपहर 2 बजे होगा अंतिम संस्कार BIG BREAKING:: हिमालयी विकास को विज्ञान की नई उड़ान! CM धामी ने जारी की ‘विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026’, GEP से खुलेगा प्राकृतिक संपदा की असली कीमत का रास्ता BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ
Home » हादसा » “धनौरी बाजार में मौत बनकर दौड़ा ट्रक: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण टक्कर, चपेट में आई बाइक—महिला की मौके पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल, इलाके में मचा हड़कंप”

“धनौरी बाजार में मौत बनकर दौड़ा ट्रक: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण टक्कर, चपेट में आई बाइक—महिला की मौके पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल, इलाके में मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)धनौरी। धनौरी- जसवावाला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।धनौरी बाजार में जसवावाला मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी थी। जिसमें दहेज का सामान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में पास से गुजर रही बाइक आ गई।हादसे में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

घायल को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिरान कलियर के थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

ALSO READ  कांवड़ यात्रा के दौरान सनसनी: 23 वर्षीय शिवभक्त ने चाकू से गला रेत कर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती—मामले की जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 9 7 9
Users Today : 796
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 9 7 9
Users Today : 796
Users Yesterday : 1573