(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 17 मार्च। अवैध खनन और भंडारण पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन ने हरिद्वार और लक्सर तहसील में बड़ी कार्रवाई की है।
पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चली इस कार्रवाई में 14 स्टोन क्रशरों को सील कर दिया गया है, साथ ही उनके ई रवन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
प्रशासन की टीम ने छापेमारी के दौरान कई क्रशरों में अनियमितताएं पाई, जिसके बाद मौके पर ही कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये से अधिक का भारी जुर्माना ठोंक दिया गया। एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई से स्टोन क्रशर संचालकों में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन और भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के तहत प्रवर्तन दल ने सख्ती दिखाते हुए यह बड़ी कार्रवाई की।








































Users Today : 434
Users Yesterday : 1368






