न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » सनसनी » “मंगलौर में सनसनी: कार लूटकर भाग रहे बदमाशों की स्कूटी से टक्कर, रिटायर्ड इंजीनियर अनिल त्यागी की दर्दनाक मौत, आरोपी फरार”

“मंगलौर में सनसनी: कार लूटकर भाग रहे बदमाशों की स्कूटी से टक्कर, रिटायर्ड इंजीनियर अनिल त्यागी की दर्दनाक मौत, आरोपी फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। तीन बदमाशों ने कार लूट की घटना को अंजाम दिया और कार चालक को कार से नीचे गिराकर फरार हो गए। भागने के दौरान उन्होंने स्कूटी सवार रिटायर सिंचाई विभाग के इंजीनियर अनिल त्यागी को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। उसके बाद आरोपी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलौर के ग्राम नगला निवासी रोहित गाड़ी चलाने का काम करता है। शनिवार की देर शाम तीन व्यक्तियों ने मोहनपुर से हरियाणा जाने के लिए उसकी टाटा नेक्सा बुक की थी। जैसे ही गाड़ी चालक मंगलौर गुड मंडी पर पहुंचा तो आरोपियों ने किसी बहाने से कार चालक से गाड़ी रुकवा कर उसे गाड़ी से उतारकर मारपीट की और गाड़ी लेकर फरार हो गए। भागने के दौरान उनकी गाड़ी ने स्कूटी सवार अनिल त्यागी निवासी ग्राम कुहाहेड़ी गुरुकुल नारसन को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 4 9
Users Today : 17
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 4 9
Users Today : 17
Users Yesterday : 343