न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » कार्यवाही » “मेरा मामा टीटी है” कहकर करते थे ठगी, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बनाते थे शिकार — जीआरपी ने 1100 किमी दूर बिहार से दबोचे दो शातिर”

“मेरा मामा टीटी है” कहकर करते थे ठगी, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बनाते थे शिकार — जीआरपी ने 1100 किमी दूर बिहार से दबोचे दो शातिर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बिहार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कप्तान जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब 1100 किलोमीटर दूर नेपाल बॉर्डर के पास सीतामढ़ी (बिहार) से राजेश कुमार और विपिन कुमार को पकड़कर हरिद्वार लाकर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी रेलवे स्टेशन पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के मजदूर वर्ग के लोगों को निशाना बनाते थे। यह लोग साधारण टिकट को स्लीपर या थर्ड एसी में कंफर्म कराने का झांसा देकर यात्रियों से मोबाइल फोन, आधार कार्ड और पिन ले लेते थे और बाद में उनके बैंक खातों से यूपीआई के माध्यम से पैसे निकाल लेते थे।इस मामले में फैजाबाद निवासी मनोज कुमार तिवारी की शिकायत पर जीआरपी हरिद्वार में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान बैंक ट्रांजैक्शन, सीडीआर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित का मोबाइल और सिम भी बरामद किया है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके साथ एक अन्य साथी भी शामिल था, जिसे जीआरपी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस सफलता पर कप्तान अरुणा भारती ने पुलिस टीम की सराहना की है।

पुलिस टीम–

बिपिन चंद्र पाठक प्रभारी जीआरपी

सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार

कानि0 जितेंद्र पांचाल

कानि0 अंकुर सिंह

कानि0 संदीप राणा

कानि0 करुणेश सिंह एसओजी जीआरपी

कानि0 दीपक चौधरी एसओजी जीआरपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 3 8
Users Today : 6
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 3 8
Users Today : 6
Users Yesterday : 343