न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » चेतावनी » “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी”

“जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 17 शिकायते/ समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें से 10 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि विवाद,विद्युत,राशन, अतिक्रमण, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता समस्त ग्रामवासी ग्राम रोहलकी किशनपुर बहादराबाद ने भूमाफियों द्वारा ग्राम देवता की जमीन पर कब्जा कर निर्माण किए जाने के संबंध में शिकायती पत्र दिया। अमीर खान पुत्र बलील ग्राम बेडपुर पिरान कलियर ने बेडपुर मुकर्बपुर के राशन डीलर के द्वारा भरी धांधलेबाजी किए जाने को लेकर राशन की दुकान का औचक निरीक्षण कर जांच करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थिनी नीलम बद्री विशालपुरम नवोदय नगर ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि बीते 11 जनवरी को उनके घर पर चोरी हो गई थी, चोरों ने घर के सामान के साथ ही सोने चांदी के गहने भी चुरा लिए थे,पुलिस द्वारा चोरों को पकड़ कर घर का अमन भी बरामद कर लिया था परंतु सोने चांदी के गहनों के बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं लग रहा है,जिसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थिनी मंजू निवासी रुड़की ने अपने पति के लापता होंने के कारण परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है,जिस कारण उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रथम पत्र दिया। प्रार्थी श्याम राज सिंह निवासी शक्ति नगर सुल्तानपुर मंजरी ने ग्राम समाज द्वारा बनाई गई सड़क की नली से घर आने जाने में असुविधा एवं घर के पानी की निकासी मार्ग में अवरुद्ध हो रहा है,जिसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोई भी शिकायतकर्ता व्यक्ति अपनी शिकायत को दुबारा जन सुनवाई में लेकर न पहुंचे,यदि कोई व्यक्ति अपनी शिकायत को लेकर दुबारा जन सुनवाई में आता है तथा शिकायत संबंधित अधिकारी द्वारा निस्तारित की जा सकती थी एवं समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया तो ऐसे अधिकारियों की विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोई भी आमजन मानस अपनी समस्या को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम में न आए एवं जो समस्या दुबारा जनसुनवाई में प्रस्तुत हुई है उसके लिए संबंधित अधिकारियों को दो दिन के भीतर समस्या का निराकरण करना सुनाश्चित करें, समस्या का निराकरण न होने की दशा में संबंधित अधिकरी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में कई जायेगी।उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत किया है कि जन सुनवाई में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जाती है उनका गंभीरता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

ALSO READ  हरीश रावत की हुंकार: “हमने बसाया था, भाजपा उजाड़ना चाहती है!” – गढ़मीरपुर के किसानों का हक बचाने के लिए सड़क पर उतरे हजारों किसान, रुड़की में फूटा गुस्सा, दिल्ली तक आंदोलन की चेतावनी

 

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा के अंतर्गत त्वरित निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

 

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 534 शिकायतें तथा एल 2 पर 105 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,एसीएमओ डॉ अनिल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया, एआरटीओ निखिल शर्मा,नेहा झा सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रह

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 2 8
Users Today : 1285
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 2 8
Users Today : 1285
Users Yesterday : 886