न्यूज़ फ्लैश
“डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर” “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक” “बहादराबाद में नारी शक्ति का महाकुंभ: ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में उमड़ा उत्साह का सैलाब, सशक्तिकरण की गूंज के बीच महिलाओं ने भरी बदलाव की हुंकार” “NH पर तेज रफ्तार का कहर: ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की दर्दनाक मौत, महिला डॉक्टर सदमे में—टक्कर मारकर फरार हुआ चालक, पुलिस जांच में जुटी”
Home » हादसा » “रुड़की में दर्दनाक हादसा: मंगलौर मोड़ पर गंग नहर में गिरी कार, आधी पानी में डूबी मिली—दो युवकों की मौत से इलाके में पसरा मातम”

“रुड़की में दर्दनाक हादसा: मंगलौर मोड़ पर गंग नहर में गिरी कार, आधी पानी में डूबी मिली—दो युवकों की मौत से इलाके में पसरा मातम”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। मंगलौर मोड़ पर स्टील फैक्ट्री के पास गंग नहर पटरी किनारे शनिवार प्रातः एक सफेद रंग की कार क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी मिली कार का आधा हिस्सा नहर में डूबा था और आधा बाहर झाड़ियों में था। जिसमें दो युवक मृत पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

आज सुबह करीब 7:45 बजे चेतक मोबाइल के कांस्टेबल दिनेश चौहान को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि नहर किनारे एक कार (संख्या UK 17W 8001) दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी है और उसमें दो व्यक्ति मृत अवस्था में हैं। इसके अतिरिक्त सुबह 8:03 बजे डायल 112 पर भी उक्त दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश डिमरी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। दोनों मृतकों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवाया गया तथा शिनाख्त के लिए सीसीआर/डीसीआर को अवगत कराया गया।

कुछ ही देर बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। रूबी पत्नी सचिन धीमान निवासी गणेशपुर रुड़की ने एक मृतक की पहचान अपने पति सचिन धीमान (38 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र धीमान के रूप में की। वहीं विकास त्यागी पुत्र ब्रजभूषण त्यागी निवासी गली नंबर 10, राजेंद्र नगर रुड़की ने दूसरे मृतक की पहचान अपने भाई अमन त्यागी (35 वर्ष) के रूप में की।

पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक राकेश डिमरी व कांस्टेबल पुनीत को आवश्यक कागजात के साथ पोस्टमार्टम एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु मोर्चरी भेजा गया है। वहीं पुलिस की जांच में प्रारंभिक रूप से मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

203 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *