न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » बैठक » “बागेश्वर में विशेष पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सख्त: डीएम आकांक्षा कोंड़े ने बूथ लेवल एजेंट्स संग की अहम बैठक, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची पर दिया जोर”

“बागेश्वर में विशेष पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सख्त: डीएम आकांक्षा कोंड़े ने बूथ लेवल एजेंट्स संग की अहम बैठक, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची पर दिया जोर”

(शहजाद अली हरिद्वार)बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में आज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकांक्षा कोंड़े की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/प्रतिनिधियों एवं बूथ लेवल एजेंट्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत मतदेय स्थलों पर नियुक्त बूथ लेवल एजेंट्स की भूमिका, दायित्वों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची अद्यतन के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करना तथा त्रुटियों का समयबद्ध निराकरण करना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने बूथ लेवल एजेंट्स से अपेक्षा की कि वे बूथ लेवल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन, विलोपन एवं नवीन नामावली संबंधी कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने, सही एवं अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी एवं एजेंट निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या शिकायत की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, भारतीय जनता पार्टी से मदन राम आगरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अर्जुन चंद भट्ट, रंजीत रावत, चामू सिंह देवली तथा जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह देवली सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ALSO READ  "सिडकुल बैठक में आरटीओ नेहा झा की सख्त चेतावनी: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट गाड़ी चलाने वालों और गेट के बाहर पार्किंग करने वाली कंपनियों पर गिरेगी गाज!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 5
Users Today : 327
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 5
Users Today : 327
Users Yesterday : 1253