न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » सम्मानित » “सेवा ही परम धर्म” का संकल्प: धनौरी नर्सिंग कॉलेज में गूंजा करुणा और समर्पण का संदेश, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

“सेवा ही परम धर्म” का संकल्प: धनौरी नर्सिंग कॉलेज में गूंजा करुणा और समर्पण का संदेश, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

(शहजाद अली हरिद्वार)धनौरी। नर्सिंग सेवा समर्पण और करुणा का जीवंत उदाहरण है तथा सेवा ही इसका परम धर्म है। यह बात हरिद्वार जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने मंगलवार को धनौरी स्थित हरिओम सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में आयोजित नर्सिंग छात्र-छात्राओं के शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का संकल्प है। विद्यार्थियों को सेवा भाव को सर्वोच्च कर्तव्य मानते हुए मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, सहानुभूति और करुणा के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को मन लगाकर अध्ययन करने और अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण रखने का आह्वान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तरांचल नर्सिंग काउंसिल के पूर्व रजिस्ट्रार एवं पौड़ी नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य रामकुमार शर्मा ने कहा कि धनौरी का यह संस्थान उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कर रहा है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर छात्र-छात्राएं देश-विदेश में अपनी सेवाएं देकर अलग पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वभर में नर्सिंग पेशेवरों की मांग है और विद्यार्थियों को उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए।इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कौर ने भी विद्यार्थियों को नर्सिंग के मूल्यों पर चलते हुए सेवा और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मेंस के लिए सलोनी सैनी एवं खुशी पाल को प्रथम स्थान प्रदान किया गया।प्री-दिवाली सेलिब्रेशन में सोफिया और दीप्ति को सम्मानित किया गया।मेहंदी प्रतियोगिता में इकरा, लवेश एवं रजनी को पुरस्कार मिले।पोस्टर एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोफिया, प्रिंस, सिमरन, इकरा एवं रजनी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर दीपमाला ने किया

ALSO READ  "गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का भव्य उत्सव—परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री संग उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस व अधिकारियों को किया सम्मानित"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 3
Users Today : 263
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 7 3
Users Today : 263
Users Yesterday : 861