न्यूज़ फ्लैश
“अक्षय तृतीया पर हरिद्वार में भव्य आयोजन: सीएम धामी ने किया गंगा घाट का लोकार्पण, स्वामी परमानंद गिरि जी की 71वीं संन्यास जयंती मनाई गई” “हरिद्वार में पंजाब नेशनल बैंक का दमदार ‘मेगा रिटेल आउटरीच’ शो—₹55 करोड़ के लोन प्रस्तावों की बरसात, मौके पर ही करोड़ों की मंजूरी!” “जंगली जानवरों का कहर: फसलें तबाह, दहशत में किसान—हरिद्वार के किसानों ने राकेश टिकैत से लगाई गुहार, मुआवजे और सुरक्षा की उठी जोरदार मांग!” “चारधाम यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं! हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन—50 किलो सड़ी मिठाई जब्त, मौके पर ही गड्ढा खोदकर कराई नष्ट” “हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान” “डोईवाला की रात बनी गोलियों की गूंज से सनसनीखेज! बैरिकेडिंग तोड़कर भागा कुख्यात कांता नाथ, पुलिस पर झोंकी गोलियां—जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, हेकड़ी हुई चकनाचूर”
Home » हड़कंप » “गंग नहर किनारे बाग में मिली 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश से मचा हड़कंप, पास खड़ी मिली मोटरसाइकिल ने बढ़ाई रहस्य की परतें – हत्या की आशंका में पुलिस की तेज़ छानबीन”

“गंग नहर किनारे बाग में मिली 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश से मचा हड़कंप, पास खड़ी मिली मोटरसाइकिल ने बढ़ाई रहस्य की परतें – हत्या की आशंका में पुलिस की तेज़ छानबीन”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। गंग नहर के समीप स्थित एक बाग में करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके से पुलिस को शव के पास ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। मोटरसाइकिल के आधार पर मृतक की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से संपर्क कर शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

मंगलौर के सीओ अभिनय चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। जानकारी मिली है कि शव का हुलिया घोसीपुरा से लापता एक व्यक्ति से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। पुलिस ने संबंधित परिजनों को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराई जा रही है।

166 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरिद्वार हत्याकांड का खौफनाक खुलासा: ‘अज्ञात बाबा’ की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शराब-गांजे के नशे में धुत दो दरिंदों ने लूट के लालच में ली जान — 3 दिन बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान”