न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » निरीक्षण » “कुम्भ-2027 की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका का बहादराबाद दौरा, 1659 लाख की लागत से बन रहे स्टील पुल का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त रुख”

“कुम्भ-2027 की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका का बहादराबाद दौरा, 1659 लाख की लागत से बन रहे स्टील पुल का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त रुख”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मेलाधिकारी कुम्भ मेला सोनिका ने मंगलवार को बहादराबाद क्षेत्र का भ्रमण कर आगामी कुम्भ मेला-2027 को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी।आगामी कुम्भ मेला-2027 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता तथा प्रभावी भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। मेला प्रशासन द्वारा कुम्भ मेला से जुड़े निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने हेतु कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की नियमित रूप से स्थलीय समीक्षा भी की जा रही है।मेलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार को बहादराबाद क्षेत्र का भ्रमण कर कुम्भ मेला के दृष्टिगत की जा रही व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी पर पुरानी गंग नहर सायफन के डाउनस्ट्रीम में निर्मित किए जा रहे 90 मीटर स्पान के पुल के निर्माण कार्य का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। रु. 1659.42 लाख की लागत से निर्मित होने वाला यह कंपोजिट स्टील पुल दो लेन का होगा। इस पुल का निर्माण कार्य गत 28 जनवरी को प्रारंभ हुआ है, जिसे आगामी 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अभियंता निर्माण कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण की गुणवत्ता की नियमानुसार समय-समय पर जांच की जाए।निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती सहित मेला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ALSO READ  "मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने किया हरिद्वार प्लास्टिक रीसाइक्लिंग प्लांट का निरीक्षण, कचरे से बनेंगी पंचायतों में काम आने वाली कुर्सियाँ-मेज"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 7
Users Today : 13
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 6 7
Users Today : 13
Users Yesterday : 951