न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » आह्वान » “गौ रक्षा बलिदान की धरती कटारपुर से गूंजा सनातन स्वाभिमान: हवन-यज्ञ, हिंदू सम्मेलन और शहीदों को नमन के बीच त्रिवेंद्र रावत का आह्वान—भारतीय संस्कृति का संरक्षण ही राष्ट्र रक्षा”

“गौ रक्षा बलिदान की धरती कटारपुर से गूंजा सनातन स्वाभिमान: हवन-यज्ञ, हिंदू सम्मेलन और शहीदों को नमन के बीच त्रिवेंद्र रावत का आह्वान—भारतीय संस्कृति का संरक्षण ही राष्ट्र रक्षा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज ग्राम कटारपुर में गौ रक्षा बलिदान दिवस पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।गौ रक्षा स्मारक कटारपुर पर सुबह हवन यज्ञ कर क्षेत्र की खुशहाली और प्रगति की कामना की गई। हिंदू सम्मेलन का आयोजन प्राथमिक विद्यालय कटारपुर में किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सनातन धर्म एक परंपरा है। जिसके अंदर सभी पंथ समाहित है। उन्होंने कहा कि भारत के अंदर जो भी व्यक्ति पैदा हुए हैं। वह सभी हिंदू है, सनातनी है। और हिंदू ही ऐसा धर्म है। जो सभी धर्म को अपने अंदर समाहित रखता है। और भारत ऐसा देश है। जहां पर सभी धर्म सुरक्षित है। उन्होंने पारसी धर्म का उदाहरण देते हुए कहा कि पारसी लोग बहुत कम संख्या में बचे हुए हैं लेकिन वह भारत के अंदर ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति प्राचीन संस्कृति है और हमें अपनी संस्कृति को संरक्षित करना है। उन्होंने गौ रक्षा के लिए बलिदान हुए शहीदों को नमन करते हुए कहा कि कटारपुर एक ऐसा तीर्थ है। जहां पर लोगों ने गाय की रक्षा करते हुए लोगों अपने आप को बलिदान कर दिया और अंग्रेज शासन द्वारा चार लोगों को फांसी दी गई। और 125 लोगों को काले पानी की सजा दी गई। हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। इस अवसर पर परम पूज्य संत राहुल ध्यानी ने कहा कि आज हम सब का यह कर्तव्य है कि हम गायों का हर घर में पालन पोषण करें और उनका संवर्धन करें। आज हम खानपान में पाश्चात्य भोजन का प्रयोग करते हैं। जिससे हमारा स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। और हम बीमार हो रहे हैं। उन्होंने देसी गाय का घी और दूध सेवन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज हम चॉकलेट जैसी चीजों को प्रमुखता देते हैं। जबकि हमारे यहां 56 भोग जैसे व्यंजन प्राचीन काल से ही उपलब्ध है। इस अवसर पर राकेश कुमार विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रत्येक खंड में किया जा रहा है। इसी कड़ी में फेरूपुर मंडल का कार्यक्रम कटारपुर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अनुरोध किया कि हिंदू संस्कृति और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर दिया उन्होंने कहा कि आज हमें पर्यावरण संरक्षण करने की आवश्यकता है। आज हमारा पर्यावरण है , असंतुलित हो रहा है और कृषि में बढ़ते हुए रासायनिक पदार्थों के कारण बीमारियां बढ़ रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को संघ की शाखों से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट, विद्या देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज कटारपुर और स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह चौहान जूनियर हाई स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन योगेश चौहान और धर्मेंद्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। खंड कारवां अंकुर कुमार, विशेष शर्मा ,दिनेश चौहान, अभिषेक चौहान ,मयंक कुमार, श्याम सिंह आर्य, विवेक चौहान, सोहनवीर पाल, चीनू चौधरी, पंकज सैनी ,हिमांशु सैनी, जिवेन्द्र तोमर संदीप यादव, प्रधान राजेश वर्मा ,रवीश गोरियां, रविंद्र कुमार, सचिन प्रधान, सुधीर चौहान, यशपाल आर्य, कुसुम राज, चंद्रशेखर, डॉक्टर श्याम सिंह आर्य, नक्कल सिंह आर्य, नरेश कश्यप , नवनीत शर्मा, आनंद प्रजापति ,सचिन प्रधान, संदीप भगत ,अनुज पाल, सुखदेव प्रधान, रामपाल प्रधान ,राकेश सैनी ,कार्तिक दिवाकर ,कुंवरपाल, वरुण चौहान, सहित अन्य को गौ भक्त और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "रन फॉर योगा में दौड़े सीएम धामी, दिया फिट उत्तराखंड का मंत्र! योग को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, बोले— स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की असली ताकत"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 6
Users Today : 893
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 6
Users Today : 893
Users Yesterday : 728