न्यूज़ फ्लैश
“सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!” “अंकिता भंडारी ऑडियो विवाद ने फिर बढ़ाया सियासी पारा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद आमने-सामने आए राठौर और कर्णवाल, आरोपों की जंग हुई तेज”
Home » लोकार्पण » “आईटीसी मिशन सुनहरा कल की पहल से चमका आत्मलपुर बोंगला उपकेंद्र, सीएमओ डॉ. आर. के. सिंह ने किया सौंदर्यीकरण का भव्य लोकार्पण”

“आईटीसी मिशन सुनहरा कल की पहल से चमका आत्मलपुर बोंगला उपकेंद्र, सीएमओ डॉ. आर. के. सिंह ने किया सौंदर्यीकरण का भव्य लोकार्पण”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक अंतर्गत उपकेंद्र आत्मलपुर बोंगला में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण बुधवार, 5 फरवरी 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ. आर. के. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा आईटीसी मिशन सुनहरा कल की टीम के प्रतिनिधि मौजूद रहे।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एसीएमओ डॉ. अनिल, एमओआईसी बहादराबाद डॉ. आरती बहल, सीएमओ कार्यालय से श्री अनिल चमोली एवं श्री अखिलेश, आईटीसी मिशन सुनहरा कल की ओर से श्री पामिश कुमार एवं श्री सचिन कांबले विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपकेंद्र के एएनएम, सीएचओ, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता भी शामिल रहीं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने उपकेंद्र का लोकार्पण करते हुए आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्रों का साफ-सुथरा, व्यवस्थित और आकर्षक होना न केवल मरीजों को बेहतर वातावरण प्रदान करता है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सकारात्मक बदलाव लाता है। उन्होंने आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा समुदाय स्तर पर किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे स्वास्थ्य विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग बताया।डॉ. आर. के. सिंह ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे उपकेंद्र पर आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण एएनसी जांच, समय पर टीकाकरण तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इस दौरान एएनएम, सीएचओ, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को इन कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान एनीमिया की जांच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईटीसी मिशन सुनहरा कल की ओर से उपकेंद्र को 2000 एनीमिया टेस्ट स्ट्रिप्स एवं 3 हीमोग्लोबिन मीटर उपलब्ध कराए गए। इनका वितरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह द्वारा सीएचओ एवं एएनएम को किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि एनीमिया की समय पर जांच और उपचार से महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है, जिसके लिए इस तरह की सुविधाएं अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी।एमओआईसी बहादराबाद डॉ. आरती बहल ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। वहीं आईटीसी टीम के प्रतिनिधियों ने भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यों में निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का समापन उपकेंद्र के निरीक्षण एवं उपस्थित जनसमूह के साथ संवाद के साथ हुआ। स्थानीय स्तर पर इस पहल को स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

246 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 0 5 9
Users Today : 317
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 0 5 9
Users Today : 317
Users Yesterday : 1355