न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “खेड़ाजट में सनसनीखेज गोलीकांड का पर्दाफाश: मां-बेटे पर जानलेवा फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे व कारतूस बरामद”

“खेड़ाजट में सनसनीखेज गोलीकांड का पर्दाफाश: मां-बेटे पर जानलेवा फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे व कारतूस बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)नारसन। कल सायं को कोतवाली मंगलौर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेड़ाजट में फायरिंग की घटना हो रही है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। मौके पर ज्ञात हुआ कि ग्राम खेड़ाजट में आर्यन उर्फ सावन एवं अमन उर्फ राजा तथा उनके अन्य साथियों द्वारा वादी शिव चौधरी पुत्र उधम सिंह एवं वादी की माता पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।

इस संबंध में आई तहरीर पर कोतवाली मंगलौर में सुसंगत के धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर स्वयं टीम के साथ अभियुक्तों की तलाश में जुटे। मुखबिरों से समन्वय स्थापित करते हुए आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। परिणामस्वरूप एक सूचना पर मोहम्मदपुर पटरी, नारसन क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए गए। आर्यन उर्फ सावन पुत्र संजय निवासी ग्राम खेड़ाजट, कोतवाली मंगलौर व अमन उर्फ राजा पुत्र अश्वनी उर्फ बिट्टू निवासी ग्राम खेड़ाजट के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।

ALSO READ  "कप्तान तृप्ति भट्ट के सख्त नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार की बड़ी सफलता, रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला कुख्यात शातिर चोर गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 9
Users Today : 279
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 8 9
Users Today : 279
Users Yesterday : 861