न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक!
Home » कार्यवाही » “भगवानपुर में दो मौतों से हड़कंप: SSP डोबाल का सख्त एक्शन, चौकी प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड — लापरवाही पर चला कड़ा डंडा”

“भगवानपुर में दो मौतों से हड़कंप: SSP डोबाल का सख्त एक्शन, चौकी प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड — लापरवाही पर चला कड़ा डंडा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिनारसी में रविदास जयंती के उपरांत हुए विवाद में दो व्यक्तियों की मृत्यु के मामले को एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा प्रस्तुत की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कड़ा कदम उठाते हुए चौकी प्रभारी तेज्जुपुर सहित एक हेड कांस्टेबल एवं एक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जांच रिपोर्ट में सामने आया कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद संबंधित पुलिसकर्मी समय पर मौके पर नहीं पहुंचे और न ही उच्चाधिकारियों को समय से अवगत कराया गया। इस लापरवाही को कर्तव्य के प्रति गंभीर उदासीनता मानते हुए एसएसपी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ  रुड़की के खंजरपुर में सांपों के ज़हर का काला कारोबार बेनक़ाब – गोदाम से 86 ज़हरीले सांपों की बरामदगी, जिनमें कोबरा और रसैल वाइपर भी शामिल, छापेमारी से पूरे क्षेत्र में मची सनसनी, अवैध तस्करी नेटवर्क पर कसा शिकंजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 4 5
Users Today : 570
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 4 5
Users Today : 570
Users Yesterday : 496