न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:खटीमा में युवाओं से सीधा संवाद, CM धामी बोले—भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी BIG BREAKING:हरिद्वार में SIR पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख, बोले—“किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं हटना चाहिए” BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का अलर्ट! आज कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश BIG BREAKING:उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार का खुला रास्ता, CM धामी का बड़ा प्लान—वैश्विक मांग के मुताबिक कौशल और भाषा प्रशिक्षण पर जोर! BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला
Home » अभियान » “सड़कों पर चलेगा सिर्फ सुरक्षित ई-रिक्शा! जिलाधिकारी ने खुद चिपकाए क्यूआर स्टिकर, एआरटीओ कार्यालय में ई-रिक्शा सत्यापन अभियान को दी नई रफ्तार”

“सड़कों पर चलेगा सिर्फ सुरक्षित ई-रिक्शा! जिलाधिकारी ने खुद चिपकाए क्यूआर स्टिकर, एआरटीओ कार्यालय में ई-रिक्शा सत्यापन अभियान को दी नई रफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा आज एआरटीओ कार्यालय का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनपद में संचालित ई-रिक्शा सत्यापन अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा कार्यालय परिसर में उपस्थित ई-रिक्शा चालकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।जिलाधिकारी महोदय ने ई-रिक्शा चालकों को सत्यापन अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि यह पहल यात्रियों की सुरक्षा, अवैध संचालन पर नियंत्रण तथा पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने चालकों को यातायात नियमों के सख्त पालन, सुरक्षित वाहन संचालन एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की सड़कों पर केवल सत्यापित चालक एवं सत्यापित ई-रिक्शा ही संचालित हों, जिससे दुर्घटनाओं और अव्यवस्था पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने सत्यापित ई-रिक्शाओं पर रूट-वाइज रंग-कोडित क्यूआर स्टिकर स्वयं चस्पा किए। यह क्यूआर स्टिकर पुलिस द्वारा चालक/मालिक सत्यापन तथा आरआई द्वारा वाहन सत्यापन पूर्ण होने के बाद ही जारी किए जा रहे हैं। क्यूआर कोड स्कैन करने पर संबंधित ई-रिक्शा से जुड़ा पूरा सत्यापन विवरण तुरंत उपलब्ध हो जाता है।यह अभियान जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा स्वीकृत एसओपी के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ई-रिक्शा संचालन में अनुशासन, पारदर्शिता और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर एआरटीओ (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा भी उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी महोदय ने अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित और सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा इसे निरंतर और प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  वक्फ संशोधन अधिनियम से अवैध कब्जों और भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश: त्रिवेंद्र रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 5
Users Today : 327
Users Yesterday : 1253
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 8 3 5
Users Today : 327
Users Yesterday : 1253