न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक!
Home » खेल » “वंदना कटारिया स्टेडियम में रोमांच का महासंग्राम, हरिद्वार (बी) ने आख़िरी पलों में पलटा खेल, ए टीम को 2-1 से हराकर अंडर-18 राज्य स्तरीय हॉकी खिताब पर जमाया कब्ज़ा”

“वंदना कटारिया स्टेडियम में रोमांच का महासंग्राम, हरिद्वार (बी) ने आख़िरी पलों में पलटा खेल, ए टीम को 2-1 से हराकर अंडर-18 राज्य स्तरीय हॉकी खिताब पर जमाया कब्ज़ा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। योग स्थली खेल परिसर रोशनाबाद के वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-18 की हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच हरिद्वार की ए और बी टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में हरिद्वार (बी) की टीम ने फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया।

इससे पहले सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच हरिद्वार (बी) और ऊधमसिंह नगर के मध्य खेला गया। हरिद्वार (बी) की टीम ने ऊधमसिंह नगर को 3-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल हरिद्वार (ए) और देहरादून के बीच खेला गया। हरिद्वार (ए) की टीम देहरादून को 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल हरिद्वार (ए) और हरिद्वार (बी) के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में 50 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। अंतिम क्षणों में हरिद्वार (बी) की टीम ने एक गोल करके हरिद्वार (ए) को 2-1 से हरा दिया।

निर्णायक अमित कटारिया, अमित नेगी, हरीश नेगी, महिमा भंडारी, परमिता गौतम, सौरभ पटवाल रहे। विजेता और उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूंग, इंद्रमोहन बर्थवाल, शिखा बिष्ट, दीपक चंद्र जोशी, अनुराग राठी, प्रजापति कुकरेती, मुकेश भट्ट, विक्रम सिंह, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।

ALSO READ  BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 4 5
Users Today : 570
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 4 5
Users Today : 570
Users Yesterday : 496