न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर BIG BREAKING:: उत्तराखंड के पांच जिलों में कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी BIG BREAKING:: बीएचईएल की सराहनीय पहल: रोशनाबाद के 450 बच्चों को बांटी निःशुल्क पोषण सामग्री, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश BIG BREAKING:: चांद का इंतजार भी, जमानत का इंतजार भी! उर्मिला सनावर की कोर्ट में अगली तारीख 31 अक्टूबर, फिलहाल जेल से ही करना होगा इंतजार! BIG BREAKING:: हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का आगाज, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा में छिपा है मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव का संदेश
Home » उड़ान » “उत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा की बड़ी उड़ान: रूद्रपुर–पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज होंगे शुरू, 200 एमबीबीएस सीटों से खुलेगा युवाओं का भविष्य, तराई-भाबर और सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा आधुनिक इलाज”

“उत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा की बड़ी उड़ान: रूद्रपुर–पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज होंगे शुरू, 200 एमबीबीएस सीटों से खुलेगा युवाओं का भविष्य, तराई-भाबर और सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा आधुनिक इलाज”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर व पिथौरागढ़ के संचालन को पूरी तरह से तैयार है। विभाग ने दोनों मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100-100 सीटों की स्वीकृति के लिये नेशनल मेडिकल काउंसिल को प्रस्ताव भेज दिया है। एनएमसी से स्वीकृति मिलने के उपरांत रूद्रपुर व पिथौरागढ़ में प्रदेश के युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई का अवसर मिल सकेगा साथ ही तराई-भाबर व सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकेगी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सूबे के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विस्तार किया जा रहा है साथ ही युवाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा व आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा ऊधमसिंह नगर व पिथौरागढ़ जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। जिनके संचालन के लिये विभाग द्वारा सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर व पिथौरागढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमबीबीएस पाठ्यक्रम संचालन के लिये विभाग द्वारा एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जिसमें दोनों मेडिकल कॉलेज के लिये एमबीबीएस की 100-100 सीटों के संचालन को आवेदन किया गया है। एनएमसी से स्वीकृत मिलने के उपरांत दोनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कक्षाएं विधिवत शुरू कर दी जायेगी। मेडिकल कॉलेजों के शुरू होने से न केवल प्रदेश में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि तराई-भाबर सहित सीमांत क्षेत्रों के लोगों को अपने ही जनपद में उच्चस्तरीय व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी, साथ ही प्रदेश के युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई का अवसर भी मिल सकेगा।

चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित हुआ रूद्रपुर जिला चिकित्सालय

ALSO READ  "खानपुर में उद्यमिता की नई उड़ान: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की कार्यशाला में महिलाओं को मिला कारोबार का मंत्र, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान"

ऊधमसिंह नगर के जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय रूद्रपुर को चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। यह फैसला पंडित रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर के सुचारू संचालन के लिये लिया गया है। जिसका शासनदेश जारी कर दिया गया है। जिसके तहत जिला अस्पताल का प्रशासनिक व वित्तीय नियंत्रण अब मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के अधीन होगा। इसके साथ ही अस्पताल में एनएमसी के मानकों के अनुसार मेडिकल उपकरण व औषधियों की व्यवस्था चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा की जायेगी।

रूद्रप्रयाग नर्सिंग कॉलेज का संचालन शीघ्र

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रूद्रप्रयाग में राजकीय नर्सिंग कॉलेज का संचालन इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू कर दिया जायेगा। इसके लिये विभाग द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि रूद्रप्रयाग नर्सिंग कॉलेज के निर्माण को राज्य सरकार द्वारा 20.4416 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई थी। जिसके तहत कॉलेज में सभी निर्माण कार्य सम्पन्न कर दिये गये हैं। शासन द्वारा नर्सिंग कॉलेज हेतु बीएससी पाठ्यक्रम हेतु अनिवार्य प्रामण पत्र व पदों का सृजन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 30 सीटों पर नर्सिंग कक्षाओं का संचालन किया जायेगा। इसके लिये हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की काउंसिलिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर व पिथौरागढ़ में एमबीबीएस कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा दोनों मेउकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100-100 सीटें की स्वीकृति के लिये एनएमसी को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

ALSO READ  "योग साधना से लेकर साहित्य साधकों तक और सात्विक विवाह से लेकर पर्यटन को नई उड़ान देने तक, ‘लेखक गाँव’ बनेगा संस्कृति और परंपरा का अद्वितीय केंद्र : त्रिवेन्द्र सिंह रावत"

डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 3 9
Users Today : 30
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 3 9
Users Today : 30
Users Yesterday : 1019