न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: संविधान दिवस पर IPS आयुष अग्रवाल ने 40वीं वाहिनी PAC में दिलाई शपथ, संविधान की गरिमा और राष्ट्र की एकता बनाए रखने का लिया संकल्प” BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 92 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों की कमान बदली BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों को मिले नए कप्तान BIG BREAKING:: 37 शिक्षा बोर्डों का हरिद्वार में महामंथन! डिग्री नहीं, संस्कारवान नागरिक बनाने पर जोर; रामदेव से लेकर धन सिंह रावत तक ने रखी भविष्य की शिक्षा पर बड़ी बात BIG BREAKING:: मंगलौर को विकास की बड़ी सौगात! लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज, गंगनहर पर नए पुल समेत कई घोषणाओं से सीएम धामी ने भरी विकास की हुंकार BIG BREAKING:: भूकंप-अग्निकांड से बचाव का ‘महा अभ्यास’! हरिद्वार के 6 स्कूलों में मॉक ड्रिल, रेस्क्यू और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण
Home » कार्यवाही » पारिवारिक कलह बना जानलेवा: ईंट भट्टा मजदूर की हत्या में पत्नी और बेटा गिरफ्तार

पारिवारिक कलह बना जानलेवा: ईंट भट्टा मजदूर की हत्या में पत्नी और बेटा गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर ग्राम टांडा बनेड़ा स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर सलीम की हत्या के मामले में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मृतक की पत्नी इमराना और बेटे मुशाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई 4 मई को गाधारौणा रोड से की गई।पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल को सलीम की हत्या की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवादों और घरेलू हिंसा से परेशान होकर पत्नी इमराना ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर सलीम की फावड़े से हत्या कर दी थी। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

घटना के बाद से आरोपी फरार थे। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर तलाश अभियान चलाया गया, जिसके बाद गिरफ्तारी संभव हो सकी। मामले में शामिल नाबालिग बेटे को पहले ही किशोर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि सलीम छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर परिवार ने यह कठोर कदम उठाया। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

ALSO READ  धर्म की नगरी में अधर्म की मंडी: दूध-दही की आड़ में बिक रही थी शराब, मोबाइल शॉप बनी वाइन शॉप, छापेमारी में खुला राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 3 0 0
Users Today : 385
Users Yesterday : 378
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 8 3 0 0
Users Today : 385
Users Yesterday : 378