न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: 37 शिक्षा बोर्डों का हरिद्वार में महामंथन! डिग्री नहीं, संस्कारवान नागरिक बनाने पर जोर; रामदेव से लेकर धन सिंह रावत तक ने रखी भविष्य की शिक्षा पर बड़ी बात BIG BREAKING:: मंगलौर को विकास की बड़ी सौगात! लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज, गंगनहर पर नए पुल समेत कई घोषणाओं से सीएम धामी ने भरी विकास की हुंकार BIG BREAKING:: भूकंप-अग्निकांड से बचाव का ‘महा अभ्यास’! हरिद्वार के 6 स्कूलों में मॉक ड्रिल, रेस्क्यू और सुरक्षित निकासी का प्रशिक्षण BIG BREAKING:: जनता की समस्याओं पर CM धामी का एक्शन मोड, अधिकारियों को दो टूक निर्देश—समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: हिमालय की धरती, विकास की नई उड़ान! ‘बेटा हिमालय का’ गीत में गूंजा उत्तराखण्ड की प्रगति और नए संकल्प का संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य विमोचन BIG BREAKING::नारसन में किसानों के लिए लगा वृहद ऋण मेला, 54 लाभार्थियों को 51 लाख रुपये के चेक वितरित
Home » दिवस » “संविधान की हुंकार, तिरंगे की शान: राव धन्नू के नेतृत्व में हरिद्वार सपा कार्यालय पर जोश-उत्साह के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस”

“संविधान की हुंकार, तिरंगे की शान: राव धन्नू के नेतृत्व में हरिद्वार सपा कार्यालय पर जोश-उत्साह के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता तथा संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राव धन्नू ने कहा कि भारत का संविधान देश के हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि संविधान बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदृष्टि का परिणाम है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए संघर्ष किया है और भविष्य में भी किसी भी कीमत पर संविधान से समझौता नहीं होने देगी।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशीष यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, भाईचारे और समान अवसरों की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी लगातार संघर्षरत है।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता, युवजन सभा के सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और देश की प्रगति व समृद्धि की कामना की गई।

ALSO READ  "बहादराबाद थाना दिवस में एएसपी जितेंद्र चौधरी की धमक: अंकुर शर्मा और अमित नौटियाल संग फरियादों का फटाफट निस्तारण, साइबर ठगों व नशे पर कसा शिकंजा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 9 3 4
Users Today : 19
Users Yesterday : 378
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 9 3 4
Users Today : 19
Users Yesterday : 378