न्यूज़ फ्लैश
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”
Home » नमन » “गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हरिद्वार प्रेस क्लब की राष्ट्रभक्ति भरी पहल — “एक शाम शहीदों के नाम” में गूंजे देशभक्ति के तराने, शहीदों को किया गया नमन”

“गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हरिद्वार प्रेस क्लब की राष्ट्रभक्ति भरी पहल — “एक शाम शहीदों के नाम” में गूंजे देशभक्ति के तराने, शहीदों को किया गया नमन”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हरिद्वार प्रेस क्लब द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम “एक शाम शहीदों के नाम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा।कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, नगर निगम मेयर किरण जैसल, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी विशाल गर्ग, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, पार्षद राजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। अतिथियों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि आज हम जिस आज़ादी और लोकतंत्र का आनंद ले रहे हैं, वह वीर सपूतों के त्याग और समर्पण का परिणाम है।इस अवसर पर हरिद्वार प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों ने देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। गीतों और कविताओं के माध्यम से शहीदों की वीरता, देशप्रेम और बलिदान को याद किया गया, जिससे पूरे सभागार में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बन गया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम रहा, बल्कि नई पीढ़ी में देशप्रेम की भावना जगाने का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ।

63 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 1 9 1
Users Today : 449
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 1 9 1
Users Today : 449
Users Yesterday : 1355