न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, दो बेकरी में मिलीं गंभीर खामियां, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए BIG BREAKING:: दीपावली से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! मिठाई-डेयरी दुकानों पर छापेमारी, 5 नमूने सील, दो निर्माण इकाइयों को थमाया नोटिस BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का बड़ा संदेश—‘विविधता हमारी पहचान, एकता हमारी ताकत’, लोक भवन में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प! BIG BREAKING:: हरिद्वार में परिवहन विभाग का महाचेकिंग अभियान! 137 वाहनों के चालान, 22 बसों पर कार्रवाई, बिना हेलमेट वालों पर भी चला विभाग का डंडा BIG BREAKING:: हरिद्वार में नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा! एडीएम जितेंद्र कुमार सख्त, नशा मुक्ति केंद्रों का होगा औचक निरीक्षण, स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान BIG BREAKING:: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में स्वच्छता का महाअभियान, हरकी पैड़ी पर हजारों लोगों ने उठाई झाड़ू, मेलाधिकारी सोनिका ने भी किया श्रमदान
Home » समापन » “लोकतंत्र के महापर्व में हर मत की गूंज हो बुलंद: 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम टिहरी का आह्वान, नव मतदाताओं को दिलाई शपथ, बीएलओ और जागरूकता योद्धाओं का हुआ सम्मान”

“लोकतंत्र के महापर्व में हर मत की गूंज हो बुलंद: 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम टिहरी का आह्वान, नव मतदाताओं को दिलाई शपथ, बीएलओ और जागरूकता योद्धाओं का हुआ सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई टिहरी । 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जनपद मुख्यालय नई टिहरी में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में ‘‘वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूर डालेंगे हम‘‘ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला कलेक्टेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिला निर्वाचन कार्यालय के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने समस्त उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर 18 वर्ष आयु के युवा मतदाताओं (नव पंजीकृत) माधुरी एवं दिव्यम नेगी को वोटर कार्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही आगामी विशेष संघन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 बीएलओ को प्रशस्ति-पत्र तथा 85$ आयु वर्ग के मतदाता ऐला देवी, जिला मतदाता आईकन विरेन्द्र राजपूत एवं दिव्यांग मतदाता आईकन रोशन लाल को शॉल शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं निबंध, स्लोगन, चित्रकला में जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला मतदाता आईकन विरेन्द्र राजपूत एवं दिव्यांग मतदाता आईकन रोशन लाल द्वारा मतदान जन-जागरूकता को लेकर स्वरचित गीत की सुन्दर प्रस्तुति दी गई।इस मौके पर जिलाधिकारी ने सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि निर्वाचन मंे बीएलओ का महत्वपूर्ण कार्य होता है, सभी को पूर्ण निष्ठा से कार्य करने एवं लोकतंत्र के उत्सव में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लेने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति मतदाता हैं, मतदाता सभी चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग आवश्यक रूप से करें। आज सम्मानित होने वाली बीएलओ से अन्य को भी मोटिवेट करने को कहा गया।मुख्य विकास अधिकारी/नोडल स्वीप वरूणा अग्रवाल ने विशेष संघन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को शुभकामनाएं देते हुए बीएलओ के कार्य दायित्वों की जानकारी देते हुए मतदाताआंे को मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी ने बताया कि जनपद में 05 लाख 21 हजार 28 मतदाता हैं, जिनमें 10 हजार 938 नये मतदाता हैं। इस मौके पर एसडीएम टिहरी स्नेहिल कंुवर, डीडीओ मो. असलम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्कूल बच्चे, मीडिया बंधु एवं अन्य मौजूद रहे।

ALSO READ  "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025 का भव्य समापन, थाईलैंड बना चैम्पियन – भारत ने लहराया 4 स्वर्ण से परचम"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 6 7 1
Users Today : 86
Users Yesterday : 745
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 1 6 7 1
Users Today : 86
Users Yesterday : 745