न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
Home » कहर » “तेज़ रफ्तार डंपर का कहर: बहादराबाद–कलियर मार्ग पर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार”

“तेज़ रफ्तार डंपर का कहर: बहादराबाद–कलियर मार्ग पर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बहादराबाद से पिरान कलियर जाने वाले मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बहादराबाद–कलियर मार्ग स्थित सलेमपुर मोड़ के पास हुआ, जहां एक अज्ञात डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बहादराबाद थाना क्षेत्र के बेगमपुर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर–मुरादाबाद का निवासी बताया जा रहा है। युवक बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, तभी सलेमपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। डंपर का टायर युवक के सिर के ऊपर से गुजर जाने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही चेतक पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं बहादराबाद थाने के एसएसआई नितिन सिंह बिष्ट ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फरार डंपर और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  "हरिद्वार के कटारपुर स्कूल में आधी रात ‘चोरों का कहर’: ताले तोड़कर मिड डे मील का सामान, 250 बर्तन और 4 टैबलेट साफ, रिकॉर्ड भी किए तहस-नहस—शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा झटका!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 6 8
Users Today : 625
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 6 6 8
Users Today : 625
Users Yesterday : 1033