न्यूज़ फ्लैश
“Haridwar: पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद” “2 घंटे की मूसलाधार बारिश से हरिद्वार में मचा हड़कंप! सूखी नदी बनी उफनता सैलाब, बह गईं कई गाड़ियां… क्रेन और हाइड्रा से चला हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन” “कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव”
Home » मौसम » ” दो दिन भारी, प्रशासन पूरी तरह तैयार! उत्तरकाशी में बारिश–बर्फबारी अलर्ट पर डीएम प्रशांत आर्य सख्त, जनपद हाई अलर्ट मोड में”

” दो दिन भारी, प्रशासन पूरी तरह तैयार! उत्तरकाशी में बारिश–बर्फबारी अलर्ट पर डीएम प्रशांत आर्य सख्त, जनपद हाई अलर्ट मोड में”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तरकाशी। मौसम विभाग द्वारा आगामी दो दिनों के लिए जारी भारी वर्षा और भारी बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए अगले दो दिनों के लिए जनपद में हाई अलर्ट की स्थिति रहेगी। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखने के निर्देश दिए, ताकि आम जनजीवन को सुरक्षित रखा जा सके।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लोनिवि बीआरओ और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को बर्फबारी की स्थिति में मुख्य मार्गों और संपर्क मार्गों को तत्काल खोलने के लिए प्रयाप्त संख्या में कार्यबल और मशीनों को संवेदनशील स्थलों पर तैनात करने के निर्देश दिए तथा विद्युत विभाग व जल संस्थान को आपूर्ति बाधित होने पर आपूर्ति पुनर्स्थापित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने संवेदनशील स्थलों पर जहां अधिक बर्फबारी से जनजीवन को खतरा हो सकता है वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने तथा अगले दो दिनों के लिए ट्रैकिंग को नियंत्रित तरीके से संचालित करने निर्देश दिए ।

बैठक ने एसडीएम बड़कोट ब्रजेश तिवारी,डीएफओ डीपी बलूनी, डीटीडीओ केके जोशी सहित समस्त संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े और आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुस्साई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 8 3 8
Users Today : 483
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 8 3 8
Users Today : 483
Users Yesterday : 723