न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » संदेश » “हर बच्चा खास, हर प्रतिभा अनमोल: ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का संदेश—तकनीक पर रखें नियंत्रण, पहचानें अपनी ताकत, सपनों को दें उड़ान”

“हर बच्चा खास, हर प्रतिभा अनमोल: ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का संदेश—तकनीक पर रखें नियंत्रण, पहचानें अपनी ताकत, सपनों को दें उड़ान”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून।मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय पहुंचकर ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर बच्चा खास होता है और प्रत्येक में कोई न कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है। आवश्यकता है कि बच्चे अपनी प्रतिभा को पहचानें और शिक्षक व अभिभावक उसे आगे बढ़ाने में सहयोग करें।मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम को और व्यापक बनाया जाए तथा इसमें उद्योगपतियों, वैज्ञानिकों, प्रोफेसरों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियों को जोड़ा जाए, ताकि विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने क्लस्टर विद्यालयों से इसकी शुरुआत करते हुए इसे प्रदेश के सभी विद्यालयों में लागू करने पर जोर दिया।छात्रों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि मोबाइल और तकनीक के इस युग में जरूरी है कि तकनीक पर हमारा नियंत्रण हो। किताबें, खेल और रचनात्मक सोच बच्चों को मजबूत बनाती हैं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया और उनकी प्रशंसा की। साथ ही बच्चों को देहरादून भ्रमण, कौशल विकास विभाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा नियमित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रमों से जोड़ने की बात कही।कार्यक्रम में सचिव श्री रविनाथ रामन, निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री मुकुल सती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

63 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *