न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महिला सुरक्षा और सम्मान की गूंज, हरिद्वार में 210 लोगों ने निकाला साइलेंट वॉकथॉन; महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने का संदेश BIG BREAKING:: शादी की खुशियां मातम में बदलीं! 350 मीटर गहरी खाई में समाई ईको, दो की दर्दनाक मौत, छह घायल BIG BREAKING:: “भाजपा-मोदी कहीं नहीं जाने वाले, तीसरी बार भी जनता देगी सत्ता का आशीर्वाद—बांसुरी स्वराज ने विपक्ष को दी चुनौती” BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम
Home » अभियान » “कड़क ठंड भी नहीं रोक सकी सरकार तक पहुंचने की चाह—‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में उमड़ा जनसैलाब, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं व समस्याओं का समाधान”

“कड़क ठंड भी नहीं रोक सकी सरकार तक पहुंचने की चाह—‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में उमड़ा जनसैलाब, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं व समस्याओं का समाधान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास खंड बहादराबाद के न्याय पंचायत शाहपुर शीतला के राजकीय प्राथमिक विधालय में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 1109 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 21 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 3485 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग ।आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 150 समस्याएं दर्ज कराई गई,जिसमें 58 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।शिविर को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कुशल नेतृत्व में जन जन की सरकार जन जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर हर विधान सभा की ग्राम पंचायत में आयोजित किए जा रहे है,जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को उनके द्वार पर निस्तारण किया जा रहा है,केंद एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनों का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है।राज्य मंत्री सुशील सैनी ने कहा की कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब एवं पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे तथा अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े ,इस शिविरों के माध्यम से क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित हो रहे शिविरों की जानकारी अधिक से अधिक ग्रामीणों के दे,जिससे कि वह इन शिविरों का लाभ उठा सके।उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनिश्चित करे। शिविर में ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी,उप ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद धर्मेंद्र चौधरी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, सहायक परियोजना निर्देशक डीआरडीए नलिनीत घिल्डियाल,खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ALSO READ  “हरिद्वार में सिडकुल पुलिस का जबरदस्त एक्शन मोड: बाजारों में पैदल गश्त, अतिक्रमण पर करारी चोट, संदिग्ध वाहन सीज़—सुरक्षा कड़ी, अपराधियों में हड़कंप!”

=============================

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने समस्याओं का किया समाधान

रुड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ की अध्यक्षता में विकास खंड नारसन के पंचायत भवन लाठरदेवा हुण् में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 81 लोगों को विभिन्न विभागों से प्रमाण पत्र निर्गत किए गए तथा 245 लोगों विभिन्न विभागों की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस शिविर में 2209 लोगों ने प्रतिभाग किया। बहुउद्देशीय शिविर में कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 26 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए।राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए ओर जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलकमल शर्मा, खंड विकास अधिकारी नारसन सुभाष सैनी सहित समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 8 1
Users Today : 148
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 8 1
Users Today : 148
Users Yesterday : 414