न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा 2026 से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिले सीएमओ, श्रद्धालुओं के लिए बन रहा विशेष हेल्थ प्लान!” “हरिद्वार पहुंचे आईजी राजीव स्वरुप, अपराध समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; बोले— संवेदनशील जनपद में पुलिसिंग का स्तर और बेहतर बनाएं” “श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!”
Home » कार्यवाही » “अवैध निर्माण पर HRDA का बड़ा प्रहार: ज्वालापुर में बहुमंज़िला व्यवसायिक भवन सील, रुड़की में 9 बीघा अनाधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त”

“अवैध निर्माण पर HRDA का बड़ा प्रहार: ज्वालापुर में बहुमंज़िला व्यवसायिक भवन सील, रुड़की में 9 बीघा अनाधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा जनपद में अवैध निर्माण एवं अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध निरंतर सख़्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ज्वालापुर और रुड़की क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण कार्यों पर प्रभावी कदम उठाए गए।

ज्वालापुर के आर्य नगर चौक स्थित नर्सिंग होम के समीप विनोद कुमार द्वारा लगभग 15×30 फीट क्षेत्रफल में बेसमेंट, भूतल, प्रथम एवं द्वितीय तल पर किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को प्राधिकरण की टीम द्वारा मौके पर सील किया गया। यह निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृति के किया जा रहा था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। वहीं रुड़की के सलेमपुर क्षेत्र में पुरानी फैक्ट्री के पास विनय सैनी एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा लगभग 9 बीघा भूमि में विकसित की जा रही अनाधिकृत प्लॉटिंग पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की शाखा कार्यालय रुड़की की टीम ने संयुक्त सचिव एवं पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी की सहायता से अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए। प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी नियम विरुद्ध निर्माण पाए जाने पर इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

129 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 1 4 5
Users Today : 250
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 1 4 5
Users Today : 250
Users Yesterday : 866