न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर
Home » संदेश » “नन्हे सपनों से बड़े भविष्य तक: कनखल की पाठशाला में पहुंचे डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित, बच्चों का बढ़ाया हौसला, शिक्षा-स्वच्छता और मेहनत से सफलता का दिया मंत्र”

“नन्हे सपनों से बड़े भविष्य तक: कनखल की पाठशाला में पहुंचे डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित, बच्चों का बढ़ाया हौसला, शिक्षा-स्वच्छता और मेहनत से सफलता का दिया मंत्र”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के अजीतपुर भगवती पुरम स्थित पाठशाला में आज जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह पाठशाला सत्यम हेल्प फाउंडेशन की ओर से संचालित की जा रही है, जहां डीएम ने बच्चों से संवाद कर न केवल उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया, बल्कि उनकी समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं।इस अवसर पर डीएम मयूर दीक्षित ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जीवन में कुछ बनना है तो मन लगाकर पढ़ाई करना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर ही आज वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं और यह मेहनत आगे भी जारी रहती है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।डीएम ने पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों से सरकारी शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों को बारीकी से जाना। बच्चों की ओर से बताई गई समस्याओं पर उन्होंने शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को खेलकूद में रुचि बढ़ाने की सलाह देते हुए कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और पढ़ाई में भी मन लगता है।

कार्यक्रम के दौरान डीएम मयूर दीक्षित ने फाउंडेशन की ओर से बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए और सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने सत्यम हेल्प फाउंडेशन की ओर से बच्चों के लिए चलाई जा रही इस निःशुल्क पाठशाला की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायी पहल बताया।

सत्यम हेल्प फाउंडेशन के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार अरुण कश्यप ने बताया कि इस पाठशाला में करीब 80 बच्चे, तीन बैचों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है और हर शनिवार को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद गतिविधियां भी कराई जाती हैं।

ALSO READ  "मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश"

इस दौरान पाठशाला के स्टाफ से शीतल टंडन,आशा, खुशी कश्यपवैभव भाटिया आदि शामिल रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 9
Users Today : 112
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 9
Users Today : 112
Users Yesterday : 930