न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » एक्शन » “सड़क हादसों पर सरकार का बड़ा एक्शन: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा की दो टूक—अब लापरवाही नहीं, हर हाल में सुरक्षित होंगी जिले की सड़कें”

“सड़क हादसों पर सरकार का बड़ा एक्शन: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा की दो टूक—अब लापरवाही नहीं, हर हाल में सुरक्षित होंगी जिले की सड़कें”

(शहजाद अली हरिद्वार) अल्मोड़ा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके कारणों, संवेदनशील स्थलों और रोकथाम के उपायों पर गंभीर मंथन किया गया।केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण से जुड़े आगणन दीर्घकालिक दृष्टि से तैयार किए जाएं और ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर, क्रैश बैरियर, स्पीड ब्रेकर, रोड मार्किंग एवं प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।उन्होंने यातायात नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर देते हुए ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल बसों एवं सार्वजनिक वाहनों की नियमित जांच के भी आदेश दिए गए।मंत्री ने ‘नेक राहवीर योजना’ के तहत घायल को अस्पताल पहुंचाने वालों को प्रोत्साहित करने की बात कही और जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन का आश्वासन दिया। बैठक में एसएसपी श्री देवेंद्र पींचा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 6
Users Today : 52
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 6
Users Today : 52
Users Yesterday : 907