न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » प्रतियोगिता » “बहादुरपुर जट में खेल प्रतिभाओं का विराट महाकुंभ: महारानी लक्ष्मीबाई मिनी स्टेडियम में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन, दौड़-कूद-कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम”

“बहादुरपुर जट में खेल प्रतिभाओं का विराट महाकुंभ: महारानी लक्ष्मीबाई मिनी स्टेडियम में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन, दौड़-कूद-कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन युवा कल्याण विभाग हरिद्वार की ओर से महारानी लक्ष्मीबाई मिनी स्टेडियम बहादुरपुर जट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी लक्सर अवनीश कुमार और प्रधानाचार्य आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट धर्मेंद्र सिंह चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह प्रतियोगिता दिनांक 2 जनवरी से 4 जनवरी तक आयोजित की जा रही है। जिसमें हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाली न्याय पंचायत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।60 मीटर दौड़ में याचिका प्रथम वर्णिका दूसरे स्थान पर रही। 60 मीटर दौड़ अंडर 14 बालक वर्ग में रुद्र प्रथम अक्षत दूसरे और अक्षत कैथेट तीसरे स्थान पर रहे अंडर 14 बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में अक्षत प्रथम रहे। अंदर 14 लंबी कूद में कृष्ण चौहान प्रथम स्थान पर रहे। गोला फेक अंडर 14 बालक वर्ग में घनश्याम प्रथम, कृष्ण चौहान दूसरे स्थान पर रहे।अंडर 14 लंबी कूद में जया प्रवीण प्रथम, रिशु दूसरे और वर्णिका तीसरे स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत फेरूपुर रामखेड़ा की टीम ने लालढांग की टीम को एक अंक से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मंच का संचालन अबरार अहमद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गगनदीप, सचिन आर्य ,अमित पाल, कृष्ण पाल, अंकुल चौहान, अर्जुन सिंह, कुलदीप कुमार, अधिवक्ता राहुल सन्नी सिंह,शुभम प्रशांत, पंकज कुमार, रूचिन, पीआरडी दल के सरदार कृष्ण पाल, कैप्टन धूम सिंह जसवीर सिंह, खेल प्रशिक्षण प्रवीण कुमार, रविंद्र कुमार, करणपाल, पदम सिंह, मदन गिरी आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

ALSO READ  “रोमांच की चरम सीमा पर थमा फाइनल: पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से बाज़ी मारकर अचीवर्स स्पोर्ट्स एकेडमी बनी चैंपियन, बीएफएफसी को कड़ी टक्कर देकर उठाई मेगा ट्रॉफी!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 2 3
Users Today : 76
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 2 3
Users Today : 76
Users Yesterday : 930