न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » निरीक्षण » “सहकारिता मंत्री ने दी एनपीए में सुधार और ऋण वितरण लक्ष्य तेज करने की दिशा”

“सहकारिता मंत्री ने दी एनपीए में सुधार और ऋण वितरण लक्ष्य तेज करने की दिशा”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की: अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत उत्तराखंड के सहकारिता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, हरिद्वार की बीटी गंज, रुड़की शाखा में वार्षिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रगति की समीक्षा करते हुए बैंक शाखाओं को निक्षेप वृद्धि हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए।

डॉ. रावत ने बैंक के बढ़ते एनपीए पर चिंता जताते हुए सचिव/महाप्रबंधक को वसूली एजेंसियों और प्रशासन के साथ समन्वय कर कार्रवाई तेज करने को कहा। उन्होंने दीनदयाल योजना के अंतर्गत अगले वित्तीय वर्ष में ₹50 करोड़ तक ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘लखपति दीदी’ अभियान को गति देने की अपील की गई। साथ ही “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान की शुरुआत रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर की गई।

इस अवसर पर बैंक प्रशासक आकांक्षा कोण्डे, सचिव वंदना लखेड़ा, उप-महाप्रबंधक विश्व विजय सिंह, चंद्र मोहन गोसाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  चारधाम यात्रियों की सेवा में जुटी सरकार: धन सिंह रावत का श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में औचक निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 7 5
Users Today : 21
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 7 5
Users Today : 21
Users Yesterday : 951