न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » मुकदमा » “वायरल ऑडियो-वीडियो से सियासी बवाल! अंकिता भंडारी केस को लेकर भ्रामक दावों पर बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर पर मुकदमा दर्ज”

“वायरल ऑडियो-वीडियो से सियासी बवाल! अंकिता भंडारी केस को लेकर भ्रामक दावों पर बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर पर मुकदमा दर्ज”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो और वीडियो को लेकर जिले की राजनीति में हलचल मच गई है। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित भ्रामक दावों के मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि वायरल ऑडियो-वीडियो के माध्यम से भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।पुलिस को दी गई तहरीर में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़ा भारत से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि वायरल सामग्री में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर तथ्यहीन और गुमराह करने वाली बातें कही गई हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बिना किसी ठोस प्रमाण के गंभीर आरोप लगाकर न केवल एक जनप्रतिनिधि की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई, बल्कि इससे रविदासी समाज की भावनाएं भी आहत हुई हैं।तहरीर में यह भी आशंका जताई गई है कि इस तरह की भ्रामक सामग्री से समाज में तनाव और वैमनस्य का माहौल बन सकता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए बहादराबाद थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही वायरल ऑडियो-वीडियो की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 2 6
Users Today : 923
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 2 6
Users Today : 923
Users Yesterday : 728