न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » अभियान » “ज्वालापुर से दिल्ली तक जनसैलाब का आह्वान: विधायक रवि बहादुर ने भरी हुंकार, वोट चोर गद्दी छोड़ रैली को बनाने चले महा-अभियान!”

“ज्वालापुर से दिल्ली तक जनसैलाब का आह्वान: विधायक रवि बहादुर ने भरी हुंकार, वोट चोर गद्दी छोड़ रैली को बनाने चले महा-अभियान!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुकर्रपुर में आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और जन–आवाज़ को बुलंद करने के लिए सभी लोग भारी संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई है, जिसमें हर नागरिक की सशक्त भागीदारी आवश्यक है।विधायक रवि बहादुर ने कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की एकजुटता ही आगामी संघर्षों में ताकत बनेगी।इस मौके पर ज्वालापुर विधानसभा रैली प्रभारी अनिल भोकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया।

ALSO READ  चारधाम यात्रा सुरक्षा: बुग्गावाला पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 85 व्यक्तियों की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 8 2 1
Users Today : 118
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 8 2 1
Users Today : 118
Users Yesterday : 728