न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » कार्यवाही » “बहादराबाद पुलिस की सतर्कता का कमाल: सघन चैकिंग में अवैध तमंचा और कारतूस संग घूम रहा संदिग्ध काबू, समय रहते हरिद्वार पुलिस ने टाल दी संभावित बड़ी वारदात!”

“बहादराबाद पुलिस की सतर्कता का कमाल: सघन चैकिंग में अवैध तमंचा और कारतूस संग घूम रहा संदिग्ध काबू, समय रहते हरिद्वार पुलिस ने टाल दी संभावित बड़ी वारदात!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। थाना बहादराबाद पुलिस ने SSP हरिद्वार के निर्देशों पर चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार, 01 दिसंबर 2025 को बहादराबाद क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पुराने पथरी पावर हाउस पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अखिल पुत्र विजय बहादुर, निवासी ग्राम हेतमपुर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि वह किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। समय रहते पुलिस टीम की सतर्कता से एक संभावित बड़ी वारदात टल गई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

इस अभियान में उपनिरीक्षक उमेश कुमार, कांस्टेबल शाह आलम और कांस्टेबल अवनेश राणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता और सक्रियता से यह सफलता मिली। SSP हरिद्वार ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु ऐसे ही चैकिंग अभियान लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Share This
ALSO READ  "खंजरपुर में अलसुबह प्रशासन की दस्तक, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय की निगरानी में डेरी पर छापा, डीप फ्रीजर से कुंतल भर पनीर बरामद, सैंपल जांच को रवाना"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 9 8
Users Today : 62
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 9 8
Users Today : 62
Users Yesterday : 1393