न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! पनीर से लेकर होटल-गोदाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 सैंपल लिए और 5 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि” BIG BREAKING:: हल्द्वानी में गूंजा वीरों के सम्मान का संदेश: CM धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”, पूर्व सैनिकों-वीरांगनाओं पर बरसा सम्मान BIG BREAKING:: पंत जयंती पर हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, DM मयूर दीक्षित ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन BIG BREAKING:: -2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव का ‘एक्शन मोड’! हरिद्वार में निर्माण स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर काम BIG BREAKING:: पुराना ऑडियो निकला तो फाइलों में मची खलबली! सवाल पूछने वाले पर दबाव क्यों—कलियर में ‘ऑडियो बनाम फाइल’ का चटपटा खेल, जांच हुई तो खुलेगा असली राज!
Home » जिम्मेदारी » “हरिद्वार पुलिस में बढ़ी शान और जिम्मेदारी: दो पुलिस उपाधीक्षकों को एएसपी पद पर प्रमोशन, एसएसपी ने अशोक स्तंभ पहनाकर किया अलंकरण”

“हरिद्वार पुलिस में बढ़ी शान और जिम्मेदारी: दो पुलिस उपाधीक्षकों को एएसपी पद पर प्रमोशन, एसएसपी ने अशोक स्तंभ पहनाकर किया अलंकरण”

(शहजाद अली हरिद्वार)

हरिद्वार।पुलिस मुख्यालय द्वारा वरिष्ठता के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए जनपद हरिद्वार में तैनात दोनों अधिकारियों को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों अधिकारियों के कंधे पर अशोक स्तंभ अलंकृत कर मिठाई खिलाते हुए उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएँ दी गईं। उन्होंने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण और कर्तव्य परायणता के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य के प्रति उम्मीदों का विस्तार भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। प्रमोट हुए अधिकारी विवेक कुमार (क्षेत्राधिकारी मंगलौर) व नरेंद्र पन्त (क्षेत्राधिकारी रुड़की) को क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।

 

Share This
ALSO READ  हरिद्वार में समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी का भव्य संगठन विस्तार, मौसम अली को सौंपी गई राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 6 4
Users Today : 302
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 6 4
Users Today : 302
Users Yesterday : 611