न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का कमाल! शरीर की हर हलचल से बनेगी उपचार की ऊर्जा, स्मार्ट ‘इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज’ घाव भरने में मचाएगा क्रांतिकारी बदलाव BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! पनीर से लेकर होटल-गोदाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 सैंपल लिए और 5 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि” BIG BREAKING:: हल्द्वानी में गूंजा वीरों के सम्मान का संदेश: CM धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”, पूर्व सैनिकों-वीरांगनाओं पर बरसा सम्मान BIG BREAKING:: पंत जयंती पर हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, DM मयूर दीक्षित ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन BIG BREAKING:: -2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव का ‘एक्शन मोड’! हरिद्वार में निर्माण स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर काम
Home » रोजगार » “धनौरी पीजी कॉलेज में गूंजा युवा संसद का दमदार स्वर: रोजगार–शिक्षा पर गरमायी बहस, युवा नेताओं ने दिखाया नया विज़न”

“धनौरी पीजी कॉलेज में गूंजा युवा संसद का दमदार स्वर: रोजगार–शिक्षा पर गरमायी बहस, युवा नेताओं ने दिखाया नया विज़न”

(शहजाद अली हरिद्वार)

धनौरी। धनौरी पीजी कॉलेज में शनिवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद 2025 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य विजय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। उन्होंने उद्घाटन सत्र में छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों की महत्ता बताई। सभा में स्पीकर की भूमिका ज्योति ने निभाई, जिन्होंने संसद की पूरी कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित किया।

युवा संसद में सत्ता पक्ष का नेतृत्व प्रधानमंत्री की भूमिका निभा रही नाजिया ने किया। उनके मंत्रिमंडल में आरज़ू (युवा कल्याण मंत्री), आश्रिति चंद्रा (श्रम व रोजगार मंत्री) और विशाखा (शिक्षा मंत्री) शामिल रहीं। वहीं विपक्ष में नेता प्रतिपक्ष राहुल कुमार, उपनेता संदीप कुमार तथा सांसद जिया और रोहित ने विभिन्न जनहित मुद्दों को सदन में जोरदार तरीके से रखा। पूरी कार्यवाही के दौरान ऋतिक ने मीडिया की भूमिका निभाते हुए महत्वपूर्ण बिंदुओं को प्रस्तुत किया।

संसद का प्रमुख विषय रोजगार, शिक्षा और विकास रहा, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सार्थक एवं रोचक बहस हुई। रोजगार सृजन की चुनौतियों, नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और युवाओं की अपेक्षाओं पर प्रतिभागियों ने अपने तार्किक विचार रखे।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य विजय कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया की गरिमा, रोजगार एवं शिक्षा के बदलते परिदृश्य और इनके माध्यम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण पर प्रेरणादायक वक्तव्य दिया। सहायक आचार्य कल्पना भट्ट ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक, राजनीतिक और व्यावहारिक अनुभव साबित हुआ।

Share This
ALSO READ  "सीडीओ ललित नारायण मिश्र ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल को दी नई रफ्तार, 21 नवंबर के मेगा रोजगार मेले के लिए प्रचार रथ हुआ रवाना!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 8 4
Users Today : 322
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 8 4
Users Today : 322
Users Yesterday : 611