न्यूज़ फ्लैश
“ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका: STF के शिकंजे में 15 म्यूल खाते, करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दो मास्टरमाइंड दबोचे!” “चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों पर सख्ती: हरिद्वार पहुंचीं आईजी विम्मी सचदेवा रमन, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश” “चारधाम यात्रा में ट्रैफिक का महाक्लेश! हरिद्वार में सख्त प्लान लागू—भारी वाहन बॉर्डर पर स्टॉप, जानिए कौन सा रूट रहेगा चालू और कहां लगेगा ब्रेक” “बहादराबाद में नारी शक्ति का महाकुंभ: ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में उमड़ा उत्साह का सैलाब, सशक्तिकरण की गूंज के बीच महिलाओं ने भरी बदलाव की हुंकार” “NH पर तेज रफ्तार का कहर: ड्यूटी पर जा रहे युवा डॉक्टर की दर्दनाक मौत, महिला डॉक्टर सदमे में—टक्कर मारकर फरार हुआ चालक, पुलिस जांच में जुटी” “इंतजार खत्म! CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी—अब बस रोल नंबर डालो और तुरंत देखो अपना स्कोर”
Home » पर्दाफाश » एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की सख़्ती रंग लाई: नेपाल नेटवर्क से जुड़ा इंटरनेशनल वाहन चोर गिरोह बेनकाब, दो शातिर गिरफ्तार — 10 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद, मास्टर-की से मिनटों में उड़ाते थे वाहन!

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की सख़्ती रंग लाई: नेपाल नेटवर्क से जुड़ा इंटरनेशनल वाहन चोर गिरोह बेनकाब, दो शातिर गिरफ्तार — 10 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद, मास्टर-की से मिनटों में उड़ाते थे वाहन!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल के सुपरविजन में पुलिस टीम ने टू व्हीलर चोर गिरोह का खुलासा करते हुए विभिन्न स्थानों से चोरी हुई बाइक व अन्य वाहन बरामद किए हैं।पुलिस ने बताया कि शिवालिक नगर से अज्ञात चोर ने पल्सर मोटर साइकिल चोरी कर ली। वाहन स्वामी प्रिन्स चौहान की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा बैरियर नंबर 6 के पास से शिकायतकर्ता अजय सिंह अधिकारी की पल्सर मोटर साइकिल चोरी होने के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। तीसरी घटना में मुबारिक अली निवासी महदूदपुर पिरान कलियर की मोटर साइकिल स्प्लेण्डर+ को अज्ञात व्यक्ति ने सेक्टर-4 पीठ बाजार से चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। एक के बाद एक दोपहिया वाहनों की चोरी होने की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कड़ी नाराजगी दिखाते हुए इस सिलसिले पर लगाम लगाने एवं इन वारदातों को अंजाम दे रहे तत्वों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए टीम गठित करते हुए सीआईयू हरिद्वार को टेक्निकल सपोर्ट एवं फैक्टर लीड देने के निर्देश दिए। गठित पुलिस टीमों द्वारा टीम ने सी0आई0यू0 का सपोर्ट लेकर जनपद एवं जनपद से बाहर भी दबिशें देकर वाहन चोरो की तलाश शुरु की।कल संयुक्त टीम ने गोपनीय सूचना पर दौराने चैकिंग न्यू शिवालिक नगर टिहरी विस्थापित रपटे के पास से क्रमशः दो संदिग्ध सुमित व अजीजुर्रहमान उर्फ रहमान मलिक को दबोचकर उनके कब्जे से चुराई गई दोनों पल्सर मोटर साइकिलों को बरामद किया गया।

दोनों संदिग्ध से की गई पूछताछ में पुलिस के सामने ये तथ्य आए कि आरोपी मास्टर-की की मदद से अलग-अलग जगहों से दोपहिया वाहन चोरी करते थे और चोरी की गाड़ियो को डिमांड आने पर इन्हें मुरादाबाद के रास्ते खटीमा होते हुये जंगल के रास्तो से नेपाल लेजा कर मंहगे दामों में बेचते थे। चैकिंग के दौरान बरामद दोनों पल्सर मोटरसाइकिलों को भी नेपाल ले जाया जा रहा था। आरोपियो की निशांदेही पर ज्वालापुर से नहर पटरी स्थित एक खण्डहर पड़े भवन के अन्दर से 08 अन्य चोरी की मोटर साईकिल/स्कूटी बरामद की गई जिनमें कोतवाली रानीपुर, कोतवाली ज्वालापुर व थाना सिड़कुल क्षेत्र से चोरी किए गए दोपहिया वाहन भी शामिल हैं।

आरोपियों से पूछताछ में ये भी पता चला कि कुछ समय से नवोदय नगर मे अपने ताऊजी के लड़के के मकान पर रह रहा सुमित पहले भी चोरी में जेल गया है। आरोपियों ने रानीपुर क्षेत्र से चोरी की गई दो बुलेट मोटरसाइकिलों को नेपाल बार्डर पर छिपाने की बात भी स्वीकार की गई है जिसमें टीम को बताए गए स्थान पर रवाना किया गया है। अन्य बरामद हुयी मोटर साईकिल/स्कूटी की जानकारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपित सुमित चौहान पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम-अतरौली थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद व अजीजुर्रहमान उर्फ रहमान मलिक पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी नालापार मोरीगेट थाना शहर कोतवाली जनपद रामपुर का चालान कर दिया गया है।

 

बरामदगी

 

1-मो0सा0 पल्सर नं0 UK 08 BF 8427- सम्बन्धित मु0अ0सं0 459/25 थाना रानीपुर

2- मो0सा0 पल्सर नं0 UK 04 P 7653- सम्बन्धित मु0अ0सं0 462/25 थाना रानीपुर

3- मो0सा0 स्पलेण्डर रजि0 नं0-UK17J 0197- सम्बन्धित मु0अ0सं0 465/25 थाना रानीपुर

4- स्कूटी एक्टिवा रजि0 नम्बर-UK08AP6368- सम्बन्धित मु0अ0सं0 464/25 थाना ज्वालापुर

5- मो0सा0 एचएफ डीलक्स नम्बर-UK08AB 9437- सम्बंधित मु0अ0सं0-590/25 थाना सिडकुल

6- स्कूटी HERO MAESTRO रजि0 नं0-UK 17 9539- धारा-35/106 B.N.S.S

7- मो0सा स्पलेण्डर प्लस रजि0 नं0-UP11CC5968— धारा-35/106 B.N.S.S

8- मो0सा0 हीरो स्पलैण्डर प्लस रजि0 नं0-UP-20-BK 2624 — धारा-35/106 B.N.S.S

9- मो0सा0 सुपर स्पलैण्डर रजि0 नं0- UK 08 Y 9261- धारा-35/106 B.N.S.S

10- TVS XL-100 HD रंग काला रजि0 नं0-UP-20-BP 4208- धारा-35/106 B.N.S.S

 

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार

2- व0उ0नि0 नितिन चौहान

3- उ0नि0 विकास रावत (प्रभारी चौकी गैस प्लांट)

4- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल

5- हे0का0 गोपीचन्द

6- का0 गम्भीर तोमर

7- का0 अर्जुन रावत

8- का0 दीप गौड

9- का0 अजय

10- का0 विवेक गुसांई

11- कानि0 सुमन डोबाल

 

सी0आई0यू0 टीम

1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी

2- का0 वसीम

3- का0 हरवीर सिंह

4- का0 नरेन्द्र

 

 

199 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *