न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » कार्यवाही » “कलियर में ऑपरेशन कालनेमी का कहर!—दो दर्जन से ज़्यादा बहरूपिये बाबा बेनक़ाब, तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार”

“कलियर में ऑपरेशन कालनेमी का कहर!—दो दर्जन से ज़्यादा बहरूपिये बाबा बेनक़ाब, तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। ऑपरेशन कालनेमी अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने आज फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 बेहरुपी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। दरगाह और पिरान कलियर क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को कई ऐसे लोग मिलें, जो बाबा का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना जैसी गतिविधियां दिखाकर भीड़ आकर्षित कर रहे थे। उनके इस कृत्य से जायरिन और स्थानीय लोगों में तनाव की स्थिति बनने की आशंका थी।

स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने मौके से सभी 20 भेषधारी बाबाओं को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर थाना लाया। पकड़े गए बाबा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से संबंध रखने वाले हैं। सभी को नियमानुसार कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची में गुजरात, मुरादाबाद, अजमेर, बनारस, दिल्ली, फरीदाबाद, देहरादून, झारखंड, शामली, पश्चिम बंगाल, बागपत, मैनपुरी और बिहार के निवासी शामिल हैं। इनमें से कुछ स्थानीय क्षेत्रों में लंबे समय से घूम-घूमकर लोगों को तंत्र-मंत्र के नाम पर भ्रमित करते पाए गए थे।

इस कार्रवाई में थाना पिरान कलियर के थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम तैनात रही। टीम में उप निरीक्षक बबलू चौहान, हेड कॉन्स्टेबल सोनू कुमार, हेड कॉन्स्टेबल रविन्द्र बालियान, होमगार्ड अकीत कुमार, पीएडी जवान मुनेश कुमार, पीएडी जवान पप्पू कुमार और महिला होमगार्ड मोहिनी शामिल रहे।

वहीं सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की पुलिस ने बहरूपिया बाबा नफीस पुत्र रफीक निवासी खालापार दर्जी वाली गली मुजफ्फरनगर,शाहनवाज पुत्र शरीफ निवासी छिरादन थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश,यामीन पुत्र वकीरूद्दीन निवासी कस्बा टिकरी थाना दोघट जिला बागपत उत्तर प्रदेश,पिंकी पुत्र तिलक राम निवासी छांगामाजरी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार का चालान कर दिया है।

ALSO READ  "ऑपरेशन कालनेमी’ का कहर: धर्म की आड़ में ठगी करने वाले ढोंगियों पर हरिद्वार पुलिस का महाप्रहार, एक झटके में 105 फर्जी बाबाओं–पाखंडियों की गिरफ्तारी, एसएसपी डोबाल की सख्ती से पूरे जिले में हड़कंप!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 0 0
Users Today : 897
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 0 0
Users Today : 897
Users Yesterday : 728