न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम!
Home » अभियान » “धर्मनगरी हरिद्वार में सफाई का महा अभियान पाँचवें दिन भी जारी — डीएम मयूर दीक्षित की सख़्त निगरानी में शहर-गांव चमक उठे, मॉडल जनपद बनाने को तेज़ हुई मुहिम”

“धर्मनगरी हरिद्वार में सफाई का महा अभियान पाँचवें दिन भी जारी — डीएम मयूर दीक्षित की सख़्त निगरानी में शहर-गांव चमक उठे, मॉडल जनपद बनाने को तेज़ हुई मुहिम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ ,क्लीन जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिन सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद के सभी क्षेत्रों में एवं प्रवेश द्वारों में सभी अधिकारियों को स्वयं धरातल पर उतरते हुए,अपने अपने क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था किए जाने के लिए निगरानी करने के निर्देश दिए गए थे।जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज पांचवे दिन भी जनपद से लेकर के ग्रामीण क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चलाया गया सफाई अभियान।बीडीओ भगवानपुर आलोक गार्गेय ने अवगत कराया है कि शिव विहार कॉलोनी, क्वांटम विश्वविद्यालय के क्षेत्रांगत साफ सफाई कराई गई।अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि धनौरी एवं तेलीवाला क्षेत्रांगत सड़क एवं नालियों की सफाई कराई गई।खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया है कि पहलादपुर क्षेत्रांगत सड़क किनारे की सफाई कराई गई।खंड विकास अधिकारी लक्सर परवीन भट्ट ने अवगत कराया है कि रायसी रोड एवं लक्सर रोड क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई कराई गई।

बीडीओ बहादराबाद मानस मित्तल ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत मिसरपुर, लक्सर हाइवे पर साफ सफाई का कार्य कराया गया तथा उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के बाहर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का जो उद्देश्य एवं देह है कि धर्मनगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन बनाने का है उसका असर धरातल पर दिखने लगा है तथा शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक साफ सफाई अभियान का कार्य निरंतर किया जा रहा है जिसकी निगरानी संबंधित क्षेत्र के अधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंचकर कर रहे है।

ALSO READ  “गंगा दशहरा के बाद हरिद्वार में चला महा स्वच्छता अभियान, 300 मीट्रिक टन कूड़ा साफ… मानसून से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 6 5
Users Today : 522
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 6 5
Users Today : 522
Users Yesterday : 1033