न्यूज़ फ्लैश
“हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!” “हरिद्वार में गूंजा ‘भगत दा’ का हरित संदेश! पद्म भूषण सम्मान के बाद किया वृक्षारोपण, बोले— पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा” “टिहरी में विकास की महाबैठक: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का सख्त संदेश, सड़क-पेयजल से पर्यटन तक सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करें!” “विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित संकल्प: संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने अधिकारियों संग किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश”
Home » निर्देश » “57 ग्राम पंचायतों में अटकी जल जीवन मिशन परियोजनाएँ: CDO ललित नारायण मिश्रा का सख्त फरमान—लंबित काम तुरंत पूरा करें!”

“57 ग्राम पंचायतों में अटकी जल जीवन मिशन परियोजनाएँ: CDO ललित नारायण मिश्रा का सख्त फरमान—लंबित काम तुरंत पूरा करें!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गईजल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि अभी 57 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन योजना का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है,जिसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए,जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए है कि संबंधित लंबित परियोजनाओं का प्रमाणिकरण करते हुए लंबित परियोजनाओं का कार्य संबंधित विभाग से शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है उन कार्यों का थर्ड पार्टी कराते हुए कार्य पूर्ण होना का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि परियोजनों में जो भी गैप है उन्हें तत्काल पूर्ण करते हुए जनपद को रैंकिंग में टॉप फाइव में लाने के निर्देश दिए।बैठक में अधीक्षण अभियंता जल संस्थान यसबीर मल,अधीक्षण अभियंता जल जीवन मिशन एम मुस्तफा,सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता विपिन चौहान,राजेश गुप्ता सहित जल संस्थान जल निगम एवं संबंधित अधिकरी मौजूद रहे।

163 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 8 2 2
Users Today : 793
Users Yesterday : 757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 8 2 2
Users Today : 793
Users Yesterday : 757