न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » निर्देश » “जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का निर्देश: राजस्व लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा हो, सभी विभाग दिखाएं बेहतर समन्वय—बिजली चोरी पर विशेष निगरानी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई”

“जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का निर्देश: राजस्व लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा हो, सभी विभाग दिखाएं बेहतर समन्वय—बिजली चोरी पर विशेष निगरानी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व लक्ष्म प्राप्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई,जिसमें वन विभाग,आबकारी, परिवहन विभाग,रोडवेज,राज्य कर विभाग, खनन,विद्युत,स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन,पर्यटन,सिंचाई विभागों की समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ही कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत राजस्व लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी अधिकारियों को शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करनेके निर्देश दिए।उन्होंने निर्देश दिए है कि जिन योजनाओं में धीमी प्रगति है,उन योजनाओं में बेहतर ढंग से कार्य करते हुए लक्ष्य हासिल करे साथ ही परिवहन विभाग को निर्देश दिए ही कि जो भी प्राइवेट बसे संचालित हो रही है उन्हें परमिट किस आधार पर उपलब्ध किया गया है,नियमों का भलीभांति परीक्षण करले।उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए है

कि राजस्व की किसी तरह से कोई हानि न हो तथा विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध कड़ी निगरानी रखते हुए,चोरी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए ही कि राजस्व प्रति के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय समय पर योजनाओं की समीक्षा बैठके भी करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी,उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,जिला खनन अधिकारी काजिम रजा, एआरटीओ निखिल शर्मा ,आरटीओ प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पलारिया,ज्वॉइंट कमिश्नर राज्य कर संजीव सोलंकी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ALSO READ  विजिलेंस मामलों में तेजी लाने को गृह सचिव शैलेश बगौली के निर्देश – तकनीक और नवाचार से सुधार पर जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 5
Users Today : 188
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 3 5
Users Today : 188
Users Yesterday : 930