न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “बच्चे स्कूल जाएं, बाइक लेकर नहीं!” डीएम का डंडा चला तो 20 स्कूटी-मोटरसाइकिल हुईं सीज, नाबालिग ड्राइवरों के अभिभावकों में मची खलबली! BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान
Home » निर्देश » “हर पात्र तक पहुँचे सरकार की हर योजना, फरजाना बेगम ने दिए सख्त निर्देश – अब किसी जरुरतमंद को नहीं भटकना पड़ेगा दफ्तरों के चक्कर”

“हर पात्र तक पहुँचे सरकार की हर योजना, फरजाना बेगम ने दिए सख्त निर्देश – अब किसी जरुरतमंद को नहीं भटकना पड़ेगा दफ्तरों के चक्कर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने मंगलवार को विकास भवन सभागार पहुंचकर योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।  उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण हेतु जनपद में किए जा रहे कार्यों के बारे में विभागवार जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि अन्तिम छोर के पात्र व्यक्तियों तक बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुॅचे। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि व्यक्ति को जानकारी हेतु बार-बार आना न पड़े, सभी औपचारिकताएं एक ही बार में पूरी सरलता से बताई व समझाई जाएं ताकि व्यक्ति को आवेदन करने हेतु डॉक्यूमेंट पूरे करने में परेशानी का सामना न करना पड़े।  उन्होंने निर्देशित करते हुए हा कि अल्पसंख्यक युवाओं कों स्वरोजगार से जोड़ने एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास एवं विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक विकास एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से लाभांवित कराया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र व्यक्तियों तक विकास योजनाओं को पहुॅचाया जाए। उन्होंने बैठक में डाटा उपलब्ध न कराने वाले अधिकारियों को आयोग में ई-मेल के माध्यम से शीघ्रता से डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता निराश होकर आयोग में शिकायत करने के लिए आती है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में किसी भी प्रकार की कमी न रखें ताकि जनता को आयोग तक न जाना पड़े। आयोग ने मौहम्मद शाहिद निवासी सरकड़ी ताहरपुर की शिकायत पर सुनवाई की। उन्होंने सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एचआरडीए के सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।  उन्होंने समाज कल्याण, अल्पसंख्य कल्याण, उद्योग, पुलिस, बाल विकास, उद्यान, शहरी विकास, पर्यटन, प्रोबेशन, चिकित्सा, पूर्ति, कृषि, श्रम आदि विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी लेते हुए अल्पसंख्य कल्याण हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

ALSO READ  सड़क सुरक्षा पर सख्ती: नियम तोड़ने पर घर पहुंचेगा ई-चालान

मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।

इस दौरान अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नफीस अहमद तथा सारिक मलिक, सचिव जगदीश सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्सिता रावत, जिला प्रोबेशन एवं समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, जीएम डीआईसी उत्तम कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल आदि उपस्थि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 5 0
Users Today : 340
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 3 5 0
Users Today : 340
Users Yesterday : 861